Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'किसी से बात नहीं करते...' छोटे भाई 'उजैर' ने बताया सेट पर कैसा होता था रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना का व्यवहार?

'किसी से बात नहीं करते...' छोटे भाई 'उजैर' ने बताया सेट पर कैसा होता था रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना का व्यवहार?

फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना के सेट पर व्यवहार को को-एक्टर दानिश पंडोर ने उजागर किया है। दानिश ने बताया कि अक्षय स् ...और पढ़ें




एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रहमान डकैत का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए एक्टर की काफी तारीफ हुई और FA9LA गाने पर उनका डांस खूब वायरल हुआ।

इसके बाद हर कोई जानना चाहता था कि अक्षय कुमार इसे लेकर क्या सोचते हैं या उन्हें अचानक से रातोंरात धुरंधर के जरिए जो इतनी पॉपुलैरिटी मिली उस पर वो क्या सोचते हैं? हालांकि अक्षय ने इस बारे में चुप्पी बनाई हुई है और दूर कही अलीबाग वाले अपने बंगले पर अकेले समय बिता रहे हैं।


अब फिल्म में उज़ैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने अक्षय खन्ना के बारे में बात की और बताया कि अक्षय खन्ना सेट पर कैसे रहते थे।
पहले कभी खुद से नहीं बोलते - दानिश

न्यूज 18 के साथ बातचीत में दानिश ने कहा, "वह सबसे बहुत अच्छे से पेश आते हैं। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं। यह सच है कि वह ज्यादा नहीं बोलते, लेकिन अगर आप उनसे कुछ भी पूछें, तो वह तुरंत जवाब देते हैं।"





दानिश ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि वह कहते हैं कि ओह, मैं आपसे बात नहीं करना चाहता।' वह एक अद्भुत इंसान हैं। लेकिन हां, फिल्म सेट पर वह एक अलग ही दुनिया में चले जाते हैं। वह हमेशा अपने किरदार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। कैमरा चालू होते ही वह पूरी तरह से उस किरदार में ढल जाते हैं। वह सेट पर अपने फोन के साथ भी नहीं बैठते। वह एक कोने में चुपचाप बैठते हैं, जब तक कोई उनसे बात न करे, वह किसी से बात नहीं करते। वह एक अद्भुत इंसान हैं। वह चुपचाप बैठते हैं, अपने आप में रहते हैं और अपनी परफॉर्मंस के बारे में सोचते रहते हैं।"
क्या थी धुरंधर की कहानी?

धुरंधर में अक्षय खन्ना ने लियारी के गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया था, जो एक रियल लाइफ कैरेक्टर पर आधारित था। फिल्म में दिखाया गया है कि रहमान डकैत ने लियारी पर सत्ता मजबूत करने के लिए राजनीतिक क्षेत्र में अपने पैर पसारे थे। फिल्म के अंत में हमजा (रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत) द्वारा उसकी हत्या कर दी जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]