चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं सिंगर, पोती ने बताई कैसी है हालत?

92 साल की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को लेकर खबर आई थी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। अब सुरों की मलिका की पोती ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

हिंदी सिनेमा की दिग्गज और सुरों की मलिका आशा भोसले (Asha Bhosle Health Update) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि दिग्गज सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब हाल ही में उनकी पोती जनाई भोसले ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
कार्डियक अरेस्ट नहीं, इस कारण अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले
लोकमत टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट यह दावा किया गया था कि 11 अप्रैल शनिवार को आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ने और कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें तुरंत ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया था।
सोशल मीडिया पर चल रही कार्डियक अरेस्ट खबरों के बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। जनाई ने लिखा "मेरी दादी अधिक थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज अभी चल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। हम जल्द ही आपको उनके स्वास्थ्य से जुड़ी एक सकारात्मक खबर देंगे।"
9 साल की उम्र में पहली बार गाया था गाना
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। जब वह महज 9 साल की थीं, तब उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हो गया था। पिता के गुजर जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आशा ताई ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ महज 9 साल की छोटी सी उम्र में ही गाना और अभिनय करना शुरू कर दिया था।
आशा भोसले ने पहली बार साल 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझा बाळ' के लिए गाना गाया था। उसके बाद साल 1948 में फिल्म 'चुनरिया' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा। आशा भोसले को हमेशा उनकी वर्सेटैलिटी के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत सहित हर जॉनर के गाने गाए और अपनी जादुई आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

बनीं दुनिया में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार
साल 2011 में आशा भोसले का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ था। उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे अधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग करने वाली कलाकार के रूप में दुनियाभर में मान्यता प्राप्त हुई।
आपको बता दें कि आशा भोसले ने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। फैंस उन्हें प्यार और सम्मान से 'आशा ताई' कहकर पुकारते हैं। उनके कुछ यादगार गानों में 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', और 'इन आंखों की मस्ती' शामिल हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :