'कौन समय?...', Ranveer Allahabadia ने Samay Raina पर कसा तंज, कहा- 'अब मेरा टाइम है'

समय रैना (Samay Raina) के स्टिल अलाइव कॉमेडी वीडियो क बाद रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने एक वीडियो में उन पर इशारों-इशारों में तंज कसा है। ...और पढ़ें

रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना पर इशारों में तंज कसा
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर समय ने रणवीर को ट्रोल किया था
समय रैना को डिलीट करने पड़े थे इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय रैना ने अपने स्टिल अलाइव वीडियो में इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent Controversy) के विवाद के बारे में बात की थी जो रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के एक बयान की वजह से हुआ था।
समय रैना ने अपने हालिया वीडियो में रणवीर इलाहबादिया को ट्रोल किया। कॉमेडियन ने कहा कि 10 साल तक रणवीर ने अपनी छवि अच्छी बनाई थी और फिर एक झटके में कूल बनने के चक्कर में खराब कर दी। इस कंट्रोवर्सी की वजह से उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था। समय ने रणवीर को ट्रोल भी किया था।
रणवीर ने कसा समय रैना पर तंज?
अब रणवीर इलाहाबादिया ने इशारों-इशारों में समय रैना पर तंज कसा है। पैपराजी शैलेश पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में रणवीर खुद को फनी बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब खुश रहें।
जब शैलेश बोलते हैं कि आजकल हर किसी की जुबां पर हम दोनों का नाम चलता है, तब रणवीर इलाहाबादिया कहते हैं, "हम दोनों का समय चलता है।" इस पर पैप बोलते हैं कि समय अलग समय चल रहा है। तब रणवीर कहते हैं, "समय? कौन समय? क्या समय? अच्छा हमारा टाइम। यह हमारा टाइम है। अब मेरा समय है।"
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद?
इंडियाज गॉट लेटेंट समय रैना का था। इसके एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और रीबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा आए थे। शो में रणवीर ने माता-पिता के बारे में एक कमेंट किया था और भी कुछ ऐसी बातें की थीं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। रणवीर, रीबेल और समय रैना पर FIR तक हुई थी। बाद में समय के इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया था। इस पर काफी बवाल मचा था।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :