टीवी एक्टर के घर से नौकरानी ने उड़ाए लाखों... विदेशी करेंसी से लेकर डायमंड तक की चोरी, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत

टीवी एक्टर विपुल रॉय ने हाल ही में अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसने उनके घर पर लाखों के सामान की चोरी की है। ...और पढ़ें

टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर हुई लाखों की चोरी / फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर और होस्ट विपुल रॉय के घर एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। कथित तौर पर अभिनेता ने मुंबई में गुरुवार को अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस फिलहाल उनकी नौकरानी की इंफॉर्मेशन निकालने की कोशिश कर रही है। एक्टर के घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हायर की थी नौकरानी?
पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्टर और होस्ट विपुल रॉय ने नौकरानी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हायर किया था। पुलिस के अनुसार, एक्टर की शिकायत के मुताबिक, उनकी मेड ने अभिनेता के खार में मौजूद घर से 5 लाख रुपये की फॉरेन करेंसी और 2 लाख की गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी चुराई है।
विपुल ने यह दावा किया कि उनकी मेड दीपाली ने पहले भी उनके घर पर कई बार काम किया है और उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसे वापस से हायर किया था। उनकी शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर जब वह अपने घर से काम के लिए बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने अपनी अलमारी की ड्रॉवर चेक की। उन्हें ये एहसास हुआ कि उनकी कई कीमती चीजें वहां से गायब हैं। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता ने अपने फॉरेन ट्रिप से वापस आने के बाद अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

घर से चुराई गई एक-एक चीज की थी इतनी कीमत
इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विपुल ने अपनी शिकायत में बताया कि नौकरानी ने जो चीजें घर से चुराई हैं, उनमें 100 डॉलर के 30 नोट, 7000 दिरहम और 14,500 रुपये के थाई भाट थे, जिनकी कीमत 5 लाख तक की थी। इसके अलावा चोरी हुई चीजों में एक सिल्वर ब्रेसलेट था, जिसकी कीमत लगभग 85,000 थी और एक गोल्ड डायमंड रिंग थी, जो 1.25 लाख की थी। पुलिस ने बताया कि वे कोई भी एक्शन लेने से पहले दीपाली के खिलाफ इंफॉर्मेशन इकट्ठा कर रहे हैं।

विपुल रॉय के टीवी सफर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से की थी, वह इस शो के फाइनलिस्ट थे। इसके बाद वह 'तुझको है सलाम जिंदगी' में नजर आए। उन्होंने 2009 में मनीष पॉल के साथ सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा होस्ट किया था। हालांकि, उन्हें सब टीवी के शो F.I.R में 'इंस्पेक्टर भोला' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली थी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :