12वीं बोर्ड एग्जाम में फेल हो गई थीं बॉलीवुड की ये लेडी सुपरस्टार, घर से भागकर फिल्मों में आई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की एक लेडी सुपरस्टार ने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय करने का फैसला किया। वह 12वीं फेल होने के बाद घर से भाग गई थीं। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अभिनय के लिए अपनी पढ़ाई को किनारे कर दिया। कुछ ने बोर्ड एग्जाम (Board Exam) में फेल होने के बाद आगे पढ़ाई ही नहीं की। फिल्म इंडस्ट्री की एक लेडी सुपरस्टार के साथ भी ऐसा ही था।
पिता चाहते थे कि वह अभिनेत्री बनने का सपना छोड़ दें और पढ़-लिखकर डॉक्टर बन जाएं, लेकिन उनका दिल तो अभिनय में ही लगा हुआ था। जब वह 12वीं में फेल हुईं तो घर भागकर मुंबई आ गईं और फिर अभिनेत्री बनने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। उस वक्त अभिनेत्री के पिता इतना गुस्सा थे कि उन्हें बेटी के तौर पर अस्वीकार करने का मन बना लिया था और कई सालों तक बात नहीं की थी।
.
12वीं फेल हो गई थीं एक्ट्रेस
आज यह अदाकारा करोड़ों रुपये की मालकिन हैं और बॉलीवुड की भी 'क्वीन' बन चुकी हैं। अकेले फिल्म को हिट कराने का दम रखती हैं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हैं। मंडी के भांबला में जन्मीं कंगना रनौत के पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने। शुरू में उन्होंने अपने माता-पिता की बात मानी और मन लगाकर पढ़ाई करनी शुरू कर दी लेकिन 12वीं में केमिस्ट्री में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया। प्री-मेडिकल टेस्ट छोड़ वह दिल्ली भाग गईं और फिर मुंबई जाकर अभिनय करियर शुरू किया।
0
पिता ने एक्ट्रेस को दी थी धमकी
कंगना रनौत के इस फैसले से पिता काफी खफा हुए थे। एक्ट्रेस ने मनोज मुंतशिर के साथ बातचीत में बताया था, "उन्होंने (पिता) ने मुझसे कहा, 'मुझे जितनी जानकारी है, उसके आधार पर मैं तुम्हें रास्ता दिखा सकता हूं, क्योंकि तुम मेरी बेटी हो और मैं तुम्हारा गार्डियन हूं। लेकिन अगर तुम अपनी मर्जी से कुछ करना चाहती हो, पढ़ाई नहीं करना चाहती, बल्कि मुंबई और दिल्ली में थिएटर करना चाहती हो तो यह हमारी समझ से बाहर है। अगर तुम ऐसा ही करना चाहती हो तो यह तुम्हें खुद ही करना होगा। तब हम तुम्हें पूरी तरह से आजाद छोड़ देंगे।
.

फिल्मों में कंगना का राज
कंगना रनौत की पहली फिल्म गैंगस्टर थी जिसमें उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'राज', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्होंने अकेले दम पर 'क्वीन', 'मणिकर्णिका' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :