चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोडरमा से चलेगी ऋषिकेश-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे ने कोलकाता-ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दून एक्सप्रेस में बढ़ती प्रतीक्षा सूची ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। 19 अप्रैल से शुरू हो रही अक्षय तृतीया के साथ चारधाम यात्रा को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता-ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दून एक्सप्रेस में बढ़ती प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कोडरमा होकर अप्रैल मध्य से जुलाई मध्य तक संचालित होगी।
04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी, जो रात 10:10 बजे खुलकर रविवार सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी।
ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी व सामान्य कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन बंडेल, बर्द्धमान, धनबाद, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, हरिद्वार सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
12 मई तक प्रयागराज होकर चलेगी नीलांचल एक्सप्रेस
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। कानपुर ब्रिज के पास प्रस्तावित ब्लॉक कार्य को लेकर 42 दिनों तक कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 4, 11, 18, 25 अप्रैल तथा 2 व 9 मई को कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, डीडीयू के बजाय कानपुर, प्रयागराज होते हुए चलेगी।
वहीं 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 3 से 28 अप्रैल तथा 1 से 12 मई तक विभिन्न तिथियों में लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी मार्ग के स्थान पर प्रयागराज होते हुए संचालित होगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Post A Comment
No comments :