Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के लिए लिखा नया इतिहास, अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के लिए लिखा नया इतिहास, अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 48 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के लिए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ...और पढ़ें




अभिषेक शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ बनाए 48 रन


अभिषेक ने हैदराबाद के लिए रचा नया इतिहास


हैदराबाद ने बनाए 226 रन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक ने ये कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में किया। शर्मा मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। हालांकि, अभिषेक ने अपने बल्ले से खास रिकॉर्ड बनाया, जो हैदराबाद के लिए कोई भी भारतीय अब तक नहीं कर सका है। वे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एसआरएच के लिए 100 छक्के पूरे किए हैं।

अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ 48 रनों की पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने अब तक हैदराबाद के लिए 101 सिक्सेस लगाए हैं। वे 2016 की विजेता टीम के लिए आईपीएल के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका था। हैदराबाद के लिए पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम पर सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 143 सिक्स लगाए थे। अब हैदराबाद के लिए छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 101 छक्के हैं। तो वहीं तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 89 छक्कों के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में केन विलियमसन और ट्रेविस हेड का भी नाम शामिल है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक छक्के-डेविड वॉर्नर - 143
अभिषेक शर्मा - 101
हेनरिक क्लासेन - 89
केन विलियमसन - 64
ट्रेविस हेड - 50
हैदराबाद ने बनाए 226 रन

हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना डाले हैं। एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया और 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक ने 48, जबकि ट्रेविस हेडने 46 रनों की पारी खेली। इसी के साथ हैदराबाद ने 226 रनों का स्कोर खड़ा किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]