Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट कोहली की चोट से बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, क्या अगले मैच से होंगे बाहर?

विराट कोहली की चोट से बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, क्या अगले मैच से होंगे बाहर?

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में अर्धशतक लगाया। हालांकि, इस दौरान वे चोटिल हो गए और उन्होंने दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं की। ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। एक तरफ जहां बेंगलुरु के बाकी बल्लेबाज तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, तो कोहली संघर्ष करते दिखे। विराट ने पचासा पूरा करने के लिए 37 गेंदों का सहारा लिया, वो भी ऐसे मैच में जब आरसीबी ने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।


कोहली अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए और वे निराश भी दिखाई दिए। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता उस समय सामने आई, जब वे फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। कोहली ने दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की। इसका कारण उनकी एड़ी की चोट रही। कोहली के ने आने से फैंस भी चिंतित हो गए।


विराट कोहली हुए चोटिल

कोहली ने धीमी बल्लेबाजी का गुस्सा खुद के ऊपर निकाला और उन्होंने हेलमेट फेंक दिया। उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब विराट फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। उन्हें डगआउट में देखा गया। विराट ने एड़ी की चोट के कारण फील्डिंग नहीं की। उनकी चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, बहुत कम समय ऐसा देखा गया है कि कोहली फील्डिंग करने के लिए मैदान पर न आएं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है।

विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रच दिया। उन्होंने एमआई के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। कोहली ऐसा कारनामा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा विराट ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 48 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है, जबकि गेल ने 47 बार ऐसा किया था।

बेंगलुरु ने जीता मुकाबला

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई ने भी शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 71 रनों की पारी के दम पर 222 रन बना लिए। इसके साथ आरसीबी ने मैच में 18 रनों से जीत हासिल की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]