मुंबई में आरसीबी का ‘असॉल्ट’, घर में घुसकर रौंदा; प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 की जंग तेज

वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। फिल साल्ट (78), विराट कोहली (50) और रजत पाटीदार (53) की तूफानी बल् ...और पढ़ें

गत गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजों ने रविवार को वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को जमकर ‘असॉल्ट’ किया। पहले फिल साल्ट (78) और विराट कोहली (50) और सॉल्ट के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार (53) ने तूफानी बल्लेबाजी कर मुंबई को उसके घरेलू मैदान में शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
लगातार दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गजों से सजा मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आया। पाटीदार ने तो केवल 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो आरसीबी की ओर से संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज पचासा है। शीर्ष क्रम के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने चार विकेट खोकर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की।
IPL 2026 Points Table का क्या हाल?
ये आरसीबी की इस सीजन तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार। वहीं पिछले आठ मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की यह छठी जीत रही। हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब हमारी रणनीति बिल्कुल भी काम नहीं कर रही है, अब हमें बड़े बदलाव की जरूरत है। मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजी के निर्णय पर आरसीबी के लिए साल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर धमाकेदार शुरुआत दी।
कोहली ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए। वहीं सॉल्ट ने बोल्ट और हार्दिक के खिलाफ बड़े शॉट लगाए। उन्होंने सेंटनर के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। पावरप्ले में ही बेंगलुरु ने 71 रन बना लिए थे। मुंबई को मजबूरी में जसप्रीत बुमराह को जल्दी दोबारा आक्रमण पर लाना पड़ा, लेकिन तब तक आरसीबी बढ़त बना चुकी थी।
आठवें ओवर में सॉल्ट ने मयंक मार्कंडे पर लगातार तीन चौके जड़े, जबकि कोहली ने भी सेंटनर को निशाना बनाया। अंततः शार्दुल ने साल्ट को आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद पाटीदार ने मैदान संभाला और मार्कंडे के एक ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। कोहली ने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 15वें ओवर में आउट हो गए। अंत में पाटीदार को सेंटनर ने पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक वह 20 गेंदों में 53 रन बना चुके थे। टिम डेविड ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली।

IPL 2026 Points Table का क्या हाल?
रिटायर्ड हुए रोहित
मुंबई ने भी तूफानी शुरुआत की। रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने पांच ओवर में 57 रन बनाए, लेकिन छठे ओवर में रोहित को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। रोहित जब रिटायर हुए तो वह 19 रन बनाकर खेल रहे थे। रासिख डार की पहली गेंद पर रिकल्टन ने सिंगल लिया। अगली गेंद रोहित ने खेली और इस दौरान उन्होंने खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने का निर्णय किया। यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
इसके बाद मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि शेफरन रदरफोर्ड ने 31 गेंद में नौ छक्कों की मदद से 71 रन की अविजित पारी खेली और टीम को 200 के स्कोर के पार पहुंचाया, लेकिन ये टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रहा। ये ऐसा विरला मैच रहा, जिसमें रोहित और विराट चोटिल या बीमार नजर आए। विराट दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे। कमेंट्री में रवि शास्त्री कहते सुनाई दिए कि विराट को बुखार है।
गेंदबाजी में दिखा अंतर
एक और मुंबई की गेंदबाजी साधारण नजर आई। बुमराह लगातार चौथे मैच में कोई विकेट नहीं ले सके और बाकी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। वहीं ओस में गेंदबाजी के बावजूद क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर और रासिख डार ने संयमित गेंदबाजी की। सुयश थोड़े महंगे रहे, लेकिन उन्होंने तिलक वर्मा और रिकल्टन के दो अहम विकेट चटकाए।

Post A Comment
No comments :