Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाटीदार-विराट ने मुंबई के जख्मों पर छिड़का 'सॉल्ट', बेंगलुरु से बदला नहीं ले पाई एमआई

पाटीदार-विराट ने मुंबई के जख्मों पर छिड़का 'सॉल्ट', बेंगलुरु से बदला नहीं ले पाई एमआई


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया है। मैच में बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट, विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया ...और पढ़ें





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही है। मुंबई की मजबूत गेंदबाजी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आंधी नहीं रोक सकी। एमआई के लिए सीजन की तीसरी हार है और मुंबई की गेंदबाजी बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भले ही किफायती रहे हैं लेकिन अब तक 4 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। उन्हें पिछले सीजन भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में हराया था और वे उस हार का बदला नहीं ले सके हैं।


बेंगलुरु ने मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट ने कमाली की बैटिंग की और सबसे अधिक 78 रन बनाए। मध्य ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार ने बल्ले से तहलका मचाया और 17 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ दिया। गत विजेता के 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी। इसी के साथ पाटीदार एंड कंपनी ने मुकाबले में 18 रनों से जीत हासिल की।


फिल सॉल्ट और पाटीदार की तूफानी पारी

लगातार दो हार से मिले मुंबई इंडियंस के जख्मों पर आरसीबी के बल्लेबाजों फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) और कप्तान रजत पाटीदार (53) ने अर्धशतक जड़कर नमक लगाया। पाटीदार ने तो केवल 17 गेंदों मे अर्धशतक लगाया, जो आरसीबी की ओर से दूसरा सबसे तेज पचासा है। सबसे तेज अर्धशतक आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड के नाम है, जिन्होंने 14 गेंद में सीएसके के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। आरसीबी के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चार विकेट खोकर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, जबकि मध्यक्रम में पाटीदार ने तेज रफ्तार से रन बटोरे। आरसीबी के बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। कोहली ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए। हालांकि असली हमला सॉल्ट ने बोला, जिन्होंने बोल्ट और हार्दिक पांड्या के खिलाफ खुलकर शॉट लगाए।

मिचेल सेंटनर के ओवर में तीन छक्के

उन्होंने मिचेल सेंटनर के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। पावरप्ले में ही बेंगलुरु ने 71 रन बना लिए थे। मुंबई को मजबूरी में जसप्रीत बुमराह को जल्दी दोबारा आक्रमण पर लाना पड़ा, लेकिन तब तक आरसीबी बढ़त बना चुकी थी।


आठवें ओवर में सॉल्ट ने मयंक मार्कंडे पर लगातार तीन चौके जड़े, जबकि कोहली ने भी सेंटनर को निशाना बनाया। अंतत: शार्दुल ठाकुर ने सॉल्ट को आउट कर 120 रन की साझेदारी तोड़ी। इसके बाद पाटीदार ने मैदान संभाला और तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और मार्कंडे के एक ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 15वें ओवर में आउट हो गए। अंत में पाटीदार को सेंटनर ने पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक वह 20 गेंदों में 53 रन बना चुके थे।

रयान रिकल्टन और रोहित की साझेदारी

241 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरूआत की। पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। रोहित को हैमिस्ट्रिंग में समस्या हुई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। रिकल्टन अच्छी शुरूआत के बाद संघर्ष कर रहे थे और ऐसे में सुयश शर्मा के स्पेल की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वे आउट हो गए। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। सुयश ने आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और रिकल्टन के बाद तिलक वर्मा को भी 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।


एमआई को जिस मुकाबले में सूर्या की सबसे अधिक जरूरत थी, वे कुछ खास नहीं कर सके। 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। मुंबई के लिए उम्मीद की किरण के रूप में दिख रहे कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए लेकिन जैकब डफी ने उन्हें रोमारियो शेफर्ड के हाथों कैच आउट कराया।

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार

मुंबई ने सीजन के पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ जीत हासिल की थी और शानदार आगाज किया था। वे 2012 के बाद पहली बार सीजन का ओपनर मैच जीते थे। हालांकि, इसके बाद उनकी गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई। मुंबई को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए 94 रनों की दरकार थी। मुंबई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड डटे रहे और 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।


बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या ने कंजूसी से 4 ओवरों में 26 रन खर्चे और एक विकेट हासिल किया। उनके अलावा सुयश शर्मा को भी दो सफलता मिली। जैकब डफी ने भी एक विकेट चटकाए। इसी के साथ बेंगलुरु ने 18 रनों से सीजन की तीसरी जीत दर्ज की, जबकि मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]