Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के मुंह से छीनी जीत, तूफानी फिफ्टी ठोककर पलट दिया पासा

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के मुंह से छीनी जीत, तूफानी फिफ्टी ठोककर पलट दिया पासा

मुकुल चौधरी की 27 गेंदों पर 54 रन की तूफानी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने हारी हुई बाजी पलट दी और कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से मात दी। ...और पढ़ें





मुकुल चौधरी ने खेली मैच विनिंंग पारी।


रहाणे-रघुवंशी को छोड़ बाकियों ने किया निराश


कोलकाता ने चार विकेट पर बनाए थे 181 रन


रिंकू फिर फ्लॉप, संघर्ष करते नजर आए ग्रीन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्‍लेयर ऑफ द मैच मुकुल चौधरी की 27 गेंदों पर 54 रन की तूफानी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने हारी हुई बाजी पलट दी और कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से मात दी। उनके अलावा आयुष बदोनी (54) ने भी अर्धशतक लगाया। लखनऊ की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं कोलकाता ने इस सीजन जीत का मुंह नहीं देखा है।


कप्तान अजिंक्य रहाणे (41) और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी (45) की अच्छी साझेदारी को विशाल स्कोर में तब्दील करने में कोलकाता नाइट राइडर्स का मध्यक्रम विफल साबित हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुरुवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। लखनऊ ने 182 रनों के टारगेट को आखिरी गेंद पर चेज कर लिया।

एलेन का नहीं चला बल्‍ला

ओपनर फिन एलेन (9) का विकेट गिरने के बाद रहाणे-रघुवंशी ने जिस तरह से पारी को संभालकर तेजी से रन बनाए था, उससे टीम स्कोर एक समय आराम से 200 के पार जाता दिख रहा था लेकिन उनके लौटते ही रन रेट तेजी से नीचे आने लगा। रिंकू सिंह (4) फिर विफल साबित हुए, वहीं कैमरन ग्रीन (32*) व रोवमैन पावेल (39*) जैसे विस्फोटक बल्लेबाज काफी देर तक क्रीज में रहने पर भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। ग्रीन ने थोड़े रन जरूर बटोरे लेकिन वे बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए।

लखनऊ की कसी गेंदबाजी

लखनऊ के गेंदबाजों को इसका श्रेय देना होगा। उन्होंने आखिरी ओवरों में बेहद कसी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने विकेट तो नहीं चटकाया, लेकिन चार ओवर में मात्र 27 रन दिए। वहीं एम सिद्धार्थ व दिग्वेश सिंह राठी ने चार ओवर में क्रमश: 34 व 25 रन देते हुए एक-एक विकेट झटका। प्रिंस यादव ने 47 और आवेश खान ने 44 रन देकर एक-एक विकेट लिया।

रहाणे-रघुवंशी का शानदार फार्म जारी

रहाणे-रघुवंशी कोलकाता की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी बन गए हैं। रघुवंशी की पारी में पांच चौके व दो छक्के और रहाणे की पारी में चार चौके व दो छक्के शामिल रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी निभाई। कोलकाता में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए लखनऊ ने टॉस जीतकर पिच में आई नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

नारायण की वापसी, वरुण अब भी चोटिल

लखनऊ के विरुद्ध मैच में सुनील नारायण की वापसी हुई। नारायण बीमार होने के कारण पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, हालांकि वरुण चक्रवर्ती अभी भी अंगुली की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

5वें ओवर में लगे 2 झटके

182 रन चेज करने उतरी लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाए। 5वें ओवर में दोनों ओपनर अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव अरोड़ा ने पहली गेंद पर मार्करम (22) को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श (15) ने अंगकृष रघुवंशी को कैच थमा दिया।

पंत का नहीं चला बल्‍ला

एक ही ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ की पारी को कप्‍तान ऋषभ पंत और इंपैक्‍ट प्‍लेयर आयुष बडोनी ने संभाला। दोनों ने 23 गेंदों पर 31 रन की साझेदारी भी की। आईपीएल 2026 में अब तक गेंदबाजी नहीं करने वाले कैमरून ग्रीन को कप्‍तान ने 9वां ओवर थमा दिया। ग्रीन ने 19वें सीजन की अपनी दूसरी गेंद पर ही कप्‍तान ऋषभ पंत का शिकार किया। लखनऊ के कप्‍तान 9 गेंदों पर 10 रन ही बना सके।

आयुष ने खेली अर्धशतकीय पारी

पंत के जाने के बाद लखनऊ ने 2 और विकेट जल्‍दी गंवा दिए। 12वें ओवर में निकोलस पूरन (13) कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर में अनुकूल रॉय ने अब्‍दुल समद (2) को बोल्‍ड किया। अब तक लखनऊ की उम्‍मीद बने आयुष बडोनी अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 34 गेंदों पर 54 रन बनाए।

मुकुल ने पलट दिया पासा

इसके बाद 7 नंबर पर उतरे मुकुल चौधरी ने कमाल की पारी खेली और लखनऊ को जीत दिलाकर ही चैन लिया। मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 7 छक्‍के लगाए। उन्‍होंने हारे हुए मुकाबले में जान फूंक दी और कई दर्शनीय शॉट लगाए। मोहम्‍मद शमी और आवेश खान ने 1-1 रन का योगदान दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]