Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को बनाया खतरनाक टीम, पार पाना हो रहा है मुश्किल

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को बनाया खतरनाक टीम, पार पाना हो रहा है मुश्किल


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस सीजन दमदार खेल दिखाया है। वह एक मौजूदा विजेता की तरह खेल रही है। घर पर तो इस टीम ने कमाल ही कर रखा है। इस टीम की ताकत इस ...और पढ़ें




पीटीआई, बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच दिया है और इसमें उसके तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों पर हावी रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई।


आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच हारे थे जो उसके पहले खिताब के शानदार सफर में उसके लिए एकमात्र निराशाजनक पहलू रहा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आरसीबी का चिन्नास्वामी स्टेडियम में 96 मैचों में 46 हार और 45 जीत का रिकॉर्ड था, जबकि मुंबई इंडियंस या सीएसके के घरेलू मैदान आमतौर पर उनके गढ़ होते हैं।

यहां मिला पहला संकेत

बदलाव का पहला संकेत 28 मार्च को मिला जब जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। जोश हेजलवुड की शुरुआती मैचों में अनुपस्थिति में उन्होंने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। हेजलवुड ने वापसी करने के बाद अपना जलवा दिखाया और लखनऊ की टीम के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। इसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

वह जानते हैं कि उन्हें किस तरह की गेंदबाजी करनी है। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने हेजलवुड के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि वह पहले से ज्यादा चुस्त-दुरुस्त दिख रहे हैं। चोट के बाद उन्हें काफी आराम मिला है। इसलिए वह पहले से ज्यादा तेज और फिट हो गए हैं और अब उन्हें अपने शरीर पर पूरा भरोसा है। यह उनकी गेंदबाजी में दिख रहा है।

भुवनेश्वर का मिला साथ

आरसीबी के पास भुवनेश्वर कुमार के रूप में एक नया अन्य उपयोगी तेज गेंदबाज है जिन्होंने हेजलवुड का साथ देते हुए तीन विकेट लिए। वह अपनी धीमी बाउंसर, यॉर्कर और कम गति वाली गेंद करके बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। यही नहीं आरसीबी को रासिख सलाम के रूप में एक उपयोगी तेज गेंदबाज मिला है जिन्होंने पिछले मैच में चार विकेट लिए। अपने इस तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण आरसीबी किसी भी मैदान पर जीत हासिल करने में सक्षम है और इसलिए वह टूर्नामेंट की खतरनाक टीम बन गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]