Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जाएगी कुर्सी या फिर बने रहेंगे मुखिया? राजीव शुक्ला ने बताई अंदर की बात

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जाएगी कुर्सी या फिर बने रहेंगे मुखिया? राजीव शुक्ला ने बताई अंदर की बात

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने की ...और पढ़ें





राजीव शुक्ला ने चीफ सेलेक्टर को लेकर दिया बयान


अजीत अगरकर को लेकर राजीव शुक्ला ने दिया बयान


चीफ सेलेक्टर का कार्यकाल खत्म होने के कगार पर


अजीत के चीफ सेलेक्टर रहते भारत ने 3 आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर का कार्यकाल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। अगरकर के रहते भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर भी बातें हो रही हैं। इस मामले पर बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी बात रखी है।


अगरकर को जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके रहते टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। टी20 वर्ल्ड कप-2024 और 2026 में जीत हासिल की। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी-2025 भी जीती। ऐसे में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाने की खबरें भी आई हैं।

शुक्ला ने किया साफ

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया। उनसे जब पूछा गया कि अजीत अगरकर को 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहिए या नहीं? तो शुक्ला ने कहा, "इस तरह के फैसले बीसीसीआई मैनेजमेंट के ऊपर निर्भर करते हैं। ये ऐसे फैसले हैं जो भारतीय क्रिकेट के हितों को देखते हुए सही समय पर लिए जाते हैं। जब समय आएगा तो बोर्ड फैसला करेगा।"


भारत की सफलता के खोले राज

भारत ने हालिया दौर में काफी सफलता हासिल की है। टीम इंडिया तीन साल के भीतर तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है और इस समय सीमित ओवरों में उसका कोई सानी नजर नहीं आ रहा है। शुक्ला से जब इसके पीछे की वजह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट की सफलता यहां मौजूद प्रतिभा की मजबूती पर टिकी है। आज हमारे पास हर पोजिशन के लिए चार-पांच समान प्रतिभा के विकल्प मौजूद हैं जो गहराई और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आश्वस्त करता है। जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के विकास को लेकर हमारा फोकस काफी मजबूत है।"


उन्होंने कहा, "हाई परफॉर्मेंस इकोसिस्टम जिसमें बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी शामिल है, उसने सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि इंजुरी मैनेजमेंट में भी काफी अहम रोल निभाया है। आईपीएल और डब्ल्यूपीएल जैसे प्लेटफॉर्म ने भी काफी बड़ा रोल निभाया है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]