Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश क्रिकेट को मिला नया बॉस, सरकार ने पूर्व कप्तान को दी बड़ी जिम्मेदारी; नई इलेवन का करेंगे नेतृत्व

बांग्लादेश क्रिकेट को मिला नया बॉस, सरकार ने पूर्व कप्तान को दी बड़ी जिम्मेदारी; नई इलेवन का करेंगे नेतृत्व

बांग्लादेश सरकार ने अमिनुल इस्लाम की अध्यक्षता वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर 11 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान दे ...और पढ़ें




बांग्लादेश के पूर्व कप्तान को मिली नई जिम्मेदारी (फाइल फोटो)


सरकार ने पूर्व कप्तान को दी बीसीबी की जिम्मेदारी


पूर्व कप्तान ने जिम्मेदारी मिलते ही बनाया इतिहास


नई टीम की संभालेंगे कमान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश सरकार ने मंगलवार को क्रिकेट को लेकर दो बड़े फैसल किए हैं। सरकार की राष्ट्रीय खेल परिषद ने अमिनुल इस्लाम की अध्यक्षता वाले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद सरकार ने 11 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया जो बोर्ड की देखभाल करेगी और इसकी कमान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को दी है। यानी तमीम इकबाल अब बीसीबी के नए बॉस होंगे।


ये फैसला पांच सदस्यीय जांच कमेटी की सिफारिशों के बाद लिया गया है जिसने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड के चुनावों में भारी गड़बड़ियां हुई थीं।
सबसे युवा अध्यक्ष

37 साल के तमीम बीसीबी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे और वह 11 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का नेतृत्व करेंगे। इस कमेटी में बांग्लादेश के एक और पूर्व कप्तान मिंहाजुल अबेदिन और पूर्व क्रिकेटर अतर अली खान भी होंगे। कमेटी के अन्य सदस्यों में राहसना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसरफिल खासरू, तंजिस चौधरी, सलमान इसपहानी, रफिकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा होंगे।

जांच कमेटी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी बातें रखीं और बताया कि पिछले साल चुनावों में कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में खेल परिषद के एक अधिकारी की पिछले कुछ दिनों से आईसीसी में भी बात चल रही थी और आईसीसी को भी इस बारे में बता दिया गया था।


अमिनुल ने दिया था बयान

इससे पहले रविवार को बीसीबी के सात अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने कहा था कि वह बोर्ड के चीफ के तौर पर बने रहने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। बीसीबी पर खेल मंत्रालय से काफी दबाव था जिसने पिछले चुनावों की वैद्दता को लेकर सवाल खड़े किए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]