Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बारिश की वजह से रद हुआ कोलकाता-पंजाब मैच, किस टीम को हुआ फायदा और किसे नुकसान?

बारिश की वजह से रद हुआ कोलकाता-पंजाब मैच, किस टीम को हुआ फायदा और किसे नुकसान?


कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। पंजाब के 3 अंक हो गए हैं, ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। मैच में पहले से ही बारिश होने की आशंका जताई गई थी और मुकाबला शुरू होने के बाद बारिश ने इसमें खलल डाला। बारिश के साथ ईडन गार्डन में तेज हवाएं भी चल रही थी, जिसकी वजह से एक कवर्स भी उड़ गए थे। हालांकि, ग्राउंडस्टाफ ने दोबारा कवर्स लाए ऐर ग्राउंड को ढका।


पंजाब के फैंस इस मुकाबले के रद होने की वजह से निराश होंगे क्योंकि उनकी टीम शानदार फॉर्म में चल रही थी। पंजाब ने लगातार अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। तो वहीं कोलकाता को अपने पहले दोनों मैच में हार मिली। इस मुकाबले में भी उनकी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और 25 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे। उनके लिए पिछले दो मैचों में टॉप ऑर्डर बड़ी समस्या रहा है।

कोलकाता बनाम पंजाब मैच हुआ रद

कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद खेल शुरू हुआ और पंजाब के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने विकेट में नमी का फायदा उठाया और कोलकाता के 2 विकेट हासिल किए। बार्टलेट ने फिन एलन और कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया।


खेल 3.4 ओवर का हुआ था और इसके बाद बारिश होने लगी। बारिश आने के बाद मुकाबले को रोकना पड़ा और इसके बाद कोलकाता में लगातार बारिश होती रही। एक बार बारिश रूकी और कवर्स हटाए गए। हालांकि, जैसे ही कवर्स को हटाया गया, इसके तुरंत बाद फिर से बारिश शुरू हुई और फिर अंपायर ने मैच को रद करने का फैसला किया। मुकाबले को कम से कम 5 ओवर का कराने के लिए 11:14 पर मैच शुरू होना चाहिए था लेकिन लगातार बारिश की वजह से ये नहीं हो सका।

दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

मैच रद होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गए हैं। पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में थी और वे इस मैच में भी जीत हासिल कर लगातार तीसरा मैच जीतने की कोशिश करते। उनकी गेंद के साथ शुरूआत भी अच्छी रही थी। ऐसे में वे निराश होंगे। तो वहीं कोलकाता के लिए सीजन का आगाज खराब रहा है और उन्हें अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।


अगर मैच 5 ओवर का होता, तो कोलकाता के लिए मुश्किल हो जाती क्योंकि ऐसे में 8 गेंदें ही बचती और वे बड़ा स्कोर नहीं पाते। ऐसे में कोलकाता की टीम मैच रद होने से खुश होगी। तो वहीं पंजाब की टीम निराश जरूर होगी क्योंकि वे 5 ओवर का मैच होने के बाद इसमें आगे होते।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]