ज्यादा समय नहीं बचा है...', ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम; न्यूक्लियर हमले की संभावना से इनकार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति समझौते के लिए 'समय कम' होने की चेतावनी दी है, हालांकि उन्होंने परमाणु संघर्ष से इनकार किया। होर्म ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसके पास अमेरिका के साथ शांति समझौता करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उन्होंने कहा,'घड़ी चल रही है', यानी ईरान को जल्द फैसला करना होगा। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि वे इस युद्ध को परमाणु संघर्ष में बदलना नहीं चाहते।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पारंपरिक हथियारों से ही ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया है, इसलिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु हथियार किसी को भी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए।
इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की खबर सामने आई है, जो युद्धविराम लागू होने के दो हफ्ते बाद पहली बार हुआ है। हालांकि इन धमाकों की वजह साफ नहीं हो पाई है और इजरायल ने इसमें अपनी भूमिका से इनकार किया है।
होर्मुज पर बढ़ा तनाव
ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि अगर कोई ईरानी नाव स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाते हुए दिखे, तो उसे नष्ट कर दिया जाए। बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका के पास समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं।
उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हो चुकी है और हालात आगे और बिगड़ सकते हैं। बता दें, ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में प्रस्तावित शांति वार्ता फिलहाल अनिश्चित स्थिति में है। दोनों देशों के बीच तनाव अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर केंद्रित हो गया है, जो दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का अहम रास्ता है।
क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी
अमेरिका ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए एक और विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश को मध्य पूर्व में तैनात कर दिया है। इसके साथ ही अब इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के तीन बड़े युद्धपोत मौजूद हैं। अमेरिकी सेना ने हाल ही में हिंद महासागर में एक जहाज को भी रोका था, जो ईरान से तेल ले जा रहा था। वहीं ईरान ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाकर अपनी कमाई शुरू कर दी है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :