रजत पाटीदार की आंधी में उड़ा फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड, क्रिस गेल भी नहीं बच सके

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इसी के साथ फाफ डु प्लेसिस का रिक ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आंधी आई। उन्होंने एमआई के खिलाफ आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और मुंबई के गेंदबाज उनके आगे बेबस नजर आए। रजत ने इस सीजन यही रुख अपनाया और वो आते ही बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर देते हैं। उन्होंने 5 बार की चैंपियन के खिलाफ भी ऐसी ही बल्लेबाजी की।
पाटीदार ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 17 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। एक समय पर वे 10 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाएंगे। हालांकि, वे ऐसा नहीं कर सके और फिफ्टी पूरी करने के लिए आरसीबी के कप्तान ने 17 गेंदें लीं। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
रजत पाटीदार ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की
पाटीदार बेंगलुरु के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। अब मुंबई के खिलाफ पाटीदार ने भी 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लिस्ट में पहले स्थान पर रोमारियो शेफर्ड का नाम है, जिन्होंने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
बेंगलुरु के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक-रोमारियो शेफर्ड - 14 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2025)
क्रिस गेल - 17 गेंद बनाम पुणे वॉरियर्स (2013)
रजत पाटीदार - 17 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस (2026)
फाफ डु प्लेसिस - 18 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस (2024)
रॉबिन उथप्पा - 19 गेंद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2010)
रजत पाटीदार - 19 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार का अर्धशतक
मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु ने तेज तर्रार शुरूआत की और उनके टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने भी 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। तो वहीं पाटीदार ने 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :