Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 32MP कैमरा भी

6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 32MP कैमरा भी


Redmi आज भारत में अपना नया 5G फोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर रहा है। इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी, 6.9-इंच की स्मूथ डिस्प्ले और 32-मेगापिक्सल का डुअल AI ...और पढ़ें






6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 32MP कैमरा भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Redmi A7 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस में एक बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। साथ ही इस हैंडसेट में 6,300mAh की बैटरी होने वाली है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी।


सॉफ्टवेयर के मामले में भी फोन काफी शानदार होने वाला है जहां Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 देखने को मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले चलिए इसकी लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

Redmi A7 Pro 5G भारत में कब होगा लॉन्च?

Redmi A7 Pro 5G को भारत में आज यानी 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट A7 Pro के 5G वेरिएंट के तौर पर आएगा, जिसे इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। ये डिवाइस आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Redmi A7 Pro 5G की खूबियां

कंपनी का कहना है कि आने वाले इस हैंडसेट में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन होंगे, जिनमें सबसे बड़ी और सबसे स्मूथ डिस्प्ले भी शामिल होने वाली है। हालांकि Redmi ने डिस्प्ले के साइज के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन कुछ बारीक अक्षरों में दी गई जानकारी से पता चलता है कि यह 6.9-इंच की स्क्रीन हो सकती है।


ऐसा भी बताया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलने वाला है, हालांकि यह किस कंपनी का और कौन-सा वेरिएंट होगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। डिवाइस में कई AI फीचर्स भी होंगे, जिनमें Google का 'Circle to Search' और एक इन-बिल्ट Gemini वॉयस असिस्टेंट भी मिलेगा।

Redmi A7 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा हो सकता है, जिसमें AI से जुड़ी कई खूबियां भी होंगी। आने वाले इस Redmi हैंडसेट में 6,300mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]