Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वैभव सूर्यवंशी और जुरेल के दम पर राजस्थान का विजयी रथ जारी, बेंगलुरु को बुरी तरह रौंदा

वैभव सूर्यवंशी और जुरेल के दम पर राजस्थान का विजयी रथ जारी, बेंगलुरु को बुरी तरह रौंदा

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में विजयी रथ जारी है। राजस्थान की ये आईपीएल में लागतार चौथी जीत है। उन्होंने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। ...और पढ़ें





राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया


आईपीएल 2026 में राजस्थान की लगातार चौथी जीत


बेंगलुरु ने बनाए थे 201 रन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पटखनी दी है। बेंगलुरु के 202 रनों के जवाब में राजस्थान ने पावरप्ले में ही धुंआधार शुरूआत की और एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना डाले थे। हालांकि, सूर्यवंशी और जुरेल के अर्धशतक ने राजस्थान की जीत सुनिश्चित की।


आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63 रनों की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। इसी के साथ रियान पराग की अगुवाई वाली टीम को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य मिला था। राजस्थान ने इसे 18 ओवरों में हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल की।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 201 रन

बेंगलुरु ने एक समय 94 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को सहारा दिया और संयमित बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की पारी खेली, जिससे आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध आठ विकेट पर 201 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। आरसीबी की हालत इतनी खराब थी कि वेंकेटश अय्यर को उसे नौवें नंबर पर इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारना पड़ा।


गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शुक्रवार को वर्षा के कारण करीब एक घंटे की ज्यादा से देरी शुरू हुए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैच की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (14) और विराट कोहली (32) ने तेजी से रन जोड़ते हुए पारी को संभालने की कोशिश की।

राजस्थान के गेंदबाजों ने बनाया दबाव

दोनों ने केवल तीन ओवर में ही 45 रन कूट दिए थे, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज लगातार दबाव बनाए रखने में सफल रहे। आर्चर ने पावरप्ले के अंदर ही पडिक्कल को आउट कर दिया, जबकि कोहली भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। पावरप्ले के अंदर ही आरसीबी के तीन विकेट गिर गए थे।


मध्य ओवरों में राजस्थान ने शिकंजा कसते हुए नियमित अंतराल पर विकेट झटके। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए अहम विकेट लिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की पारी पूरी तरह बिखर जाएगी। हालात इतनी खराब थी कि पारी का पहला छक्का 69वीं गेंद पर लगा, जो रोमारियो शेफर्ड ने जड़ा। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को संभाला।

वेंकटेश अय्यर का अंत के ओवरों में इंपैक्ट

उन्होंने 40 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्के जड़कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्थिति इतनी कठिन हो गई थी कि आरसीबी को इंपैक्ट सब के रूप में अब तक बेंच पर बैठे रहे अय्यर को मैदान पर उतारना पड़ा, जो दर्शाता है कि टीम पर कितना दबाव था। 18वें ओवर में संदीप शर्मा ने पाटीदार को आउट कर राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में संदीप शर्मा पर 21 रन बटोर कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक

बेंगलुरु के द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हेजलवुड ने 13 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने विकेट की बिना परवाह किए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका सीजन में दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी।

क्रुणाल पांड्या ने लगातार लिए दो विकेट

सूर्यवंशी के अर्धशतक और ध्रुव जुरेल के दम पर राजस्थान ने पावरप्ले में ही एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना डाले थे। सूर्यवंशी ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 26 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 8 ओवरों में ही आरआर ने 129 रन बना लिए थे। बेंगलुरु के लिए 9वें ओवर में क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी करने के लिए आए और उन्होंने सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। पांड्या ने अगली ही गेंद पर शिमरन हेटमायर को आउट किया और बेंगलुरु की मुकाबले में छोटी सी वापसी कराई।


सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान ने लगातार दो विकेट गंवाए। हेटमायर अपना खाता भी नहीं खोल सके। 10वें ओवर में बॉलिंग करने आए जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने कप्तान रियान पराग को 3 रनों पर आउट किया और अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई।

ध्रुव जुरेल ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया। उनकी भी सीजन की दूसरी फिफ्टी है। मिडिल ओवरों में राजस्थान ने 5 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे लेकिन जुरेल ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जुरेल ने 43 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छ्क्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला

बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मुकाबले में पाटीदार एंड कंपनी ने 8 विकट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। राजस्थान की टीम जीत के रथ पर सवार है और उन्होंने लगातार तीसरी जीत हासिल की। तो वहीं बेंगलुरु की ये पहली हार है। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और जोश हेजलवुड सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट चटकाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]