Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही 'धुरंधर 2', सोमवार को भी करोड़ों में कलेक्शन

एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही 'धुरंधर 2', सोमवार को भी करोड़ों में कलेक्शन


Dhurandhar 2 रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है, आइए जानते हैं सोमवार का कलेक्शन- ...और पढ़ें





‘धुरंधर: द रिवेंज’ 33वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है, जिससे यह साबित होता है कि सिनेमाघरों में इसका सफर कितना दमदार रहा है। एक महीना थिएटर में बिताने के बावजूद यह फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है।


फिल्म ने बाहुबली और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब इसकी नजर भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल के रिकॉर्ड पर टिकी हुई है। जिसने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने पांचवें संडे को 5.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था वहीं मंडे की बात करें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने करोड़ों में ही कमाई की है। स्पाई थ्रिलर ने सोमवार को 1.12 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ फिल्म का 33 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 1,116.79 करोड़ रुपये (अब तक) हो गया है।




फिल्म के इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 1336.86 करोड़ रुपये हो गया है वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 1756.64 करोड़ रुपये हो गया है। (यह 32 दिनों का कलेक्शन है, 33वें दिन के आंकड़े आना अभी बाकी है)।

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।




फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में अपनी घुसपैठ जारी रखता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]