Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Akshay Kumar के नक्शे कदम पर चले 'छोटे मियां' Tiger Shroff, पहली बार एक्शन छोड़ इस जोनर की मूवी में आएंगे नजर!

Akshay Kumar के नक्शे कदम पर चले 'छोटे मियां' Tiger Shroff, पहली बार एक्शन छोड़ इस जोनर की मूवी में आएंगे नजर!

टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक्शन से ब्रेक लेकर एक नए जोनर की फिल्म में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। ...और पढ़ें






इस बार एक्शन नहीं कुछ नया करेंगे टाइगर श्रॉफ/ फोटो- Instagram


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से लेकर पिछले साल प्रदर्शित हुई फिल्म 'बागी 4' तक, अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने 10 साल से ज्यादा के करियर में स्वयं को बतौर एक्शन अभिनेता ही स्थापित किया है। टाइगर कई बार यह कह भी चुके हैं कि उन्हें 'एक्शन हीरो' कहलाने में कोई समस्या नहीं है।


हालांकि, अब वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के नक्शे कदम पर निकल चुके हैं और पहली बार एक्शन से हटकर किसी दूसरे जोनर की फिल्म करने के लिए तैयार हैं। एक्शन छोड़कर टाइगर श्रॉफ अब क्या नया करने वाले हैं, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
एक्शन छोड़ लोगों को हंसाने की उठाई जिम्मेदारी

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अब एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के साथ बन सकती है, जिन्होंने 'आंखों की गुस्ताखियां' और सस्पेंस थ्रिलर 'तू और मैं' से एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाए हैं। यह पहला मौका होगा जब टाइगर और शनाया पर्दे पर एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।



इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर अहमद खान संभालेंगे, जो इससे पहले टाइगर को 'बागी 2', 'बागी 3' और 'हीरोपंती 2' जैसी फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर और शनाया दोनों ने ही इस फिल्म के लिए अपनी मौखिक (Oral) स्वीकृति दे दी है और फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

2013 में शुरू हुआ था जॉम्बी फिल्मों का क्रेज

हिंदी सिनेमा में जॉम्बी थीम पर बहुत ही कम फिल्में बनी हैं। इसकी शुरुआत साल 2013 में आई कल्ट फिल्म 'गो गोवा गॉन' (Go Goa Gone) से हुई थी, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। भारत में जॉम्बी थीम पर कुल 9 फिल्में बनी हैं, जिनमें से अधिकतर दूसरी भाषाओं में हैं।




आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'प्रलय' भी जॉम्बी की दुनिया पर आधारित बताई जा रही है। अब अक्षय कुमार तो कॉमेडी के बादशाह हैं ही, जिसका एक नमूना आप 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में भी देख सकते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्शन छोड़कर कॉमेडी में हाथ आजमा रहे टाइगर श्रॉफ भी बड़े मियां की तरह कॉमेडी के बादशाह बन पाते हैं या नहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]