AI और इंजीनियरिंग टैलेंट को बांटे करोड़ों के पैकेज, सैलरी देख दंग रह जाएंगे आप!

एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि मेटा ने 2025 में टॉप इंजीनियरिंग और AI टैलेंट को एग्रेसिव तरीके से हायर किया और सिलिकॉन वैली में अपनी प्रतिस्पर्धी ...और पढ़ें

मेटा ने दुनिया भर के टॉप AI टैलेंट को अपने साथ जोड़ने के लिए भारी सैलरी ऑफर किया।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने 2025 में बड़े पैमाने पर भर्तियां कीं और टॉप इंजीनियरिंग और AI टैलेंट को अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें जबरदस्त सैलरी दी। Business Insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5,800 से ज्यादा फेडरल H-1B और दूसरे वर्क वीजा एप्लिकेशन के लिए, कंपनी ने इतनी बेस सैलरी ऑफर की जो सिलिकॉन वैली के सबसे ऊंचे सैलरी स्केल को भी टक्कर देती है।
H-1B वीजा डेटा के मुताबिक, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने साल के 450,000 डॉलर कमाए, एक रिसर्च इंजीनियर को 400,000 डॉलर मिले और इसी तरह एक प्रोडक्ट मैनेजर को 348,000 डॉलर मिले। ये सभी आंकड़ें स्टॉक ऑप्शन, बोनस और दूसरे बेनिफिट्स के अलावा थीं। AI के एक वाइस प्रेसिडेंट को 650,000 डॉलर की बेस सैलरी मिली, जिससे ये साफ होता है कि Meta स्पेशलाइज्ड रोल्स के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार है।
Meta में अहम भूमिकाओं के लिए सैलरी:
फाइलिंग से पता चलता है कि ज्यादातर नए एम्प्लॉइज ने 150,000 डॉलर से 250,000 डॉलर के बीच कमाई की, लेकिन सीनियर टेक्निकल और AI-फोकस्ड रोल्स पर काम करने वालों को इससे कहीं ज्यादा सैलरी मिली। इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:
AI रिसर्च साइंटिस्ट: 163,800 डॉलर से 328,000 डॉलर
मशीन लर्निंग इंजीनियर: 165,000 डॉलर से 250,602 डॉलर
रिसर्च इंजीनियर: 124,000 डॉलर से 400,000 डॉलर
सॉफ़्टवेयर इंजीनियर: 124,000 डॉलर से 450,000 डॉलर
UX रिसर्चर: 163,000 डॉलर से 292,160 डॉलर
डेटा साइंटिस्ट: 122,760 डॉलर से 295,703 डॉलर
प्रोडक्ट डिज़ाइनर: 132,991 डॉलर से 279,594 डॉलर
ये आंकड़े सिर्फ बेस सैलरी दिखाते हैं; इनमें स्टॉक ऑप्शन और बोनस शामिल नहीं हैं, जिनसे कुल सैलरी दोगुनी या तिगुनी भी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta ने बड़े रिसर्चर्स को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा के टोटल पैकेज ऑफर किए।

वीजा ट्रेंड और वर्कफोर्स में बदलाव
डेटा के मुताबिक, 2025 में Meta द्वारा वीजा पर रखे गए कर्मचारियों में से लगभग आधे सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। ये आंकड़ा दिखाता है कि कंपनी इंटरनेशनल टैलेंट पर कितनी निर्भर है। हालांकि, फाइलिंग से ये भी पता चलता है कि 2025 की आखिरी तिमाही में फाइलिंग की संख्या पिछले साल के मुकाबले आधी रह गई थी, जिसकी वजह ट्रंप सरकार द्वारा H-1B वीजा प्रोग्राम में किए गए बदलाव थे। इसी दौरान, Meta ने अपना रीस्ट्रक्चरिंग और अपने AI वर्कफोर्स का जोरदार विस्तार जारी रखा। साल के आखिर तक, Meta ने अपनी 10-K फाइलिंग में 78,865 कर्मचारियों की जानकारी दी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :