बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की बादशाहत, 7वें दिन 'भूत बंगला' का विदेशों में कब्जा

Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की कमाई ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। सातवें दिन विदेशों में फिल्म का राज रहा। ...और पढ़ें

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए बढ़िया साबित हुई। अभिनेता की साल की पहली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।
अक्षय कुमार 'कॉमेडी के किंग' कहे जाते हैं। उन्होंने 2000 के दशक में कई सुपरहिट और कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं, वो भी प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ। इस बीच उन्होंने कई सीरियस टॉपिक पर भी फिल्में कीं जिनमें से कुछ चलीं और कुछ फ्लॉप हो गईं।
बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का राज
मगर जब से 'भूत बंगला' आई है, तभी से दर्शकों को उनका पुराना 'अक्षय' मिल गया है। 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में काम किया और उनकी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी खूब नोट छाप रही है।
-1776998434938.jpg)
कितना हुआ 'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
'भूत बंगला' का कारोबार नॉन-वीकेंड पर भी अच्छा चल रहा है। सैकनिल्क की मानें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ने सातवें दिन यानी बीते गुरुवार को 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ओवरसीज में फिल्म का नेट कलेक्शन 2 करोड़ के आसपास था। इस लिहाज से फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो गया है।
मुनाफा कमा रही है 'भूत बंगला'
बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो इंडियन ग्रॉस कलेक्शन और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 135.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बजट तो बुधवार तक ही वसूल कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर 120 करोड़ रुपये खर्च किया गया था। बजट वसूलने के बाद फिल्म अब मुनाफा कमा रही है।

बता दें कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का कारोबार 84 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 99 करोड़ के पार है। यानी फिल्म सेंचुरी मारने से सिर्फ एक कदम दूर है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :