Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

16GB तक RAM वाले 5G फोन की सेल कल से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिलेगा

16GB तक RAM वाले 5G फोन की सेल कल से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिलेगा


इंफीनिक्स नोट 60 प्रो की पहली सेल 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट ...और पढ़ें





16GB तक RAM वाले 5G फोन की सेल कल से, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिलेगा


 इंफीनिक्स ने कुछ वक्त पहले अपना नया Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने अपनी Note सीरीज के तहत पेश किया है। यह डिवाइस डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर फीचर्स के मामले में काफी शानदार है। साथ ही इसमें डेली यूज को आसान बनाने के लिए कुछ और फीचर्स भी जोड़े गए हैं।


इस फोन में कर्व्ड एज और पतले बॉर्डर वाला मेटल फ्रेम देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में एक कस्टमाइजेबल 'वन-टैप बटन' भी है, जिससे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और HRV को ट्रैक किया जा सकता है। पीछे की तरफ फोन में खास 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' भी है।


कल 20 अप्रैल से फोन की पहली सेल शुरू हो रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स जरूर जान लें...
Infinix Note 60 Pro की कीमत, उपलब्धता और ऑफर

कीमत की बात करें तो Infinix Note 60 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस को आप Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।






कंपनी फोन पर खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है जहां Axis Bank, ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, साथ ही 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix के इस नए डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस 2304Hz PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है।


फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR5X RAM और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है जिससे आपको डिवाइस में कुल 16GB RAM मिल जाएगी। डिवाइस 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज भी ऑफर कर रहा है।



Infinix Note 60 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और आगे की तरफ 13MP का कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें Ultra HDR इमेजिंग भी है। इसके अलावा फोन में 6500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]