6,500mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Pro की सेल आज से, 144Hz डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग से है लैस

मोटोरोला एज 70 प्रो की पहली सेल आज 29 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस है। ...और पढ़ें

मोटोरोला के Edge-सीरीज के लेटेस्ट Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल आज 29 अप्रैल है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 8000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। Motorola Edge 70 Pro में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप भी है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का है और इसमें Sony LYT-710 सेंसर लगा है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत और ऑफर
Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन भारत में दो ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन का बेस वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) के साथ 38,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये का है।
ऑफर की बात करें तो कंपनी Axis Bank और HDFC Bank कार्ड से खरीदी करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 2,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं। मोटोरोला का यह फोन आज 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Extreme AMOLED 10-bit डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स है। इस डिस्पले का रिफ्रेश रेट 144Hz अडेप्टिव है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

मोटोरोला ने इस फोन को 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme SoC के साथ लॉन्च किया है। इसमें कूलिंग के लिए 4,600mm2 VC सिस्टम दिया है। इसके साथ ही फोन में LPDDR5X RAM, और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
मोटोरोला का यह फोन Android 16-पर आधारित Hello UI पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को तीन एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग मिलती है।
कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP OIS Sony LYT-710 है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड प्लस मैक्रो लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। इसमें Hi-res ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर, मोटो एआई फीचर, Bluetooth, Wi-Fi 6E, और डुअल SIM 5G जैसे फीचर मिलते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :