6,500mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल आज से, 18GB तक RAM और बिना नेटवर्क कॉल, मैसेज भी

Tecno POP X 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने हाल ही में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Tecno POP X 5G के नाम से पेश किया है। नया Tecno POP X 5G एक नए डिजाइन और अपने 4G वेरिएंट की तुलना में बेहतर बैटरी के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स भी काफी शानदार मिल रहे हैं।
वहीं, आज यानी 24 अप्रैल से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लगभग 16 हजार रुपये की कीमत में ये डिवाइस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Tecno POP X 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Tecno POP X 5G की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। फोन की सेल आज 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी।
Tecno POP X 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno POP X 5G में 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिल रहा है। स्मार्टफोन 6,500mAh बैटरी से लैस है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
हालांकि इस कीमत में आपको आज 7,000mAh की बैटरी वाले कई दूसरे ऑप्शन भी मिल जाएंगे लेकिन इस फोन में 18GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसमें वर्चुअल RAM भी शामिल है।
Tecno POP X 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ये एक बेसिक कैमरा सेटअप है, जो बजट डिवाइस में काफी आम है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल रही है और इसे ड्रॉप-टेस्ट भी किया गया है।
बिना नेटवर्क कॉल, मैसेज भी होंगे
फोन में कई कनेक्टिविटी फीचर्स हैं, जिनमें 4×4 MIMO और 5G+ कैरियर एग्रीगेशन मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको FreeLink Communication भी मिल रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स नेटवर्क कवरेज न होने पर भी आस-पास के डिवाइस से सीधे कनेक्ट हो सकते हैं। यानी खुले माहौल में आप 1.5 km तक की दूरी पर कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और यहां तक की फाइल्स भी शेयर कर सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :