Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा Infinix Note 60 Pro, लॉन्च से पहले चेक करें सभी खूबियां

6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा Infinix Note 60 Pro, लॉन्च से पहले चेक करें सभी खूबियां


Infinix Note 60 Pro 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके कलर, रैम और स्टोरेज डिटेल्स साझा किए हैं। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 6.78- ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होना है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने कलर ऑप्शन के साथ-साथ रैम और स्टोरेज डिटेल शेयर की हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में अपकमिंग फोन के बारे में कुछ डिटेल्स भी शेयर किए हैं। यह फोन कंपनी ने Note 60 सीरीज का पहला फोन होगा। हालांकि, कंपनी ने साल की शुरुआत में Note 60 और Ultra मॉडल को टीज किया था। लेकिन, इन्हें भारत में अब तक लॉन्च नहीं किया था।

Infinix Note 60 Pro तीन कलर में होगा लॉन्च

Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन - सोलर ऑरेंज, डीप ओसियन ब्लू और मोचा ब्राउन में मार्केट में पेश किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K (1208 x 2644 पिक्सल) AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करेगा।




Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno A810 GPU के साथ लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स का यह फोन 8GB रैम के साथ आएगा, जो 8 जीबी की वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करेगा। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। फोन Android 16 पर आधारित कंपनी XOS 16 पर रन करेगा।

इस फोन के बैक पैनल में Active Matrix LED सिस्टम मिलेगा, जो Nothing के Glyph इंटरफेस से प्रेरित है। Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में 3D IceCore वैपोर चैंबर कूलिंग और 4758 sq mm हीट डिसेप्शन एरिया मिलेगा। Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में एआई फीचर के लिए अलग से एआई बटन भी मिलेगा।




कैमरा की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ OIS सपोर्ट और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में डुअल स्पीकर का भी सपोर्ट मिलेगा।


Infinix के इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी और यह फोन 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 7.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल SIM स्लॉट, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, FM रेडियो और USB Type-C पोर्ट के साथ लाया जाएगा। Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]