Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

16GB तक RAM वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिलेगा

16GB तक RAM वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिलेगा


Infinix Note 60 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो रहा है, जो Note 60 सीरीज का पहला फोन है। इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट, ...और पढ़ें





इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 16GB RAM है।


50MP OIS कैमरा और 6500mAh बैटरी मिलेगी।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स आज यानी 13 अप्रैल को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Infinix Note 60 Pro के नाम से पेश करने वाली है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि Note 60 Pro, Note 60 सीरीज का पहला हैंडसेट होने वाला है।


इससे पहले स्टैंडर्ड Note 60 और Note 60 Ultra को भी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। डिजाइन और कलर ऑप्शन कन्फर्म करने के साथ-साथ, Infinix ने डिवाइस के हार्डवेयर, बैटरी फीचर्स, कैमरा सेटअप का भी खुलासा कर दिया है। चलिए पहले जिनते हैं कि ये फोन किस कीमत पर आ सकता है...

Infinix Note 60 Pro की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Infinix Note 60 Pro की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है। Infinix Note 60 Pro ऑफिशियली 13 अप्रैल को भारत में 12 बजे लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन की फाइनल रिटेल कीमत नहीं बताई है।




Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Note 60 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलने वाला है। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। डिवाइस में Always-On Display सपोर्ट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलने वाली है।


फोन में 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में Adreno A810 GPU मिलेगा। फोन में 8GB RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट भी मिल सकता है जिससे आपको 16GB तक RAM मिल जाएगी। डिवाइस को आप 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Infinix Note 60 Pro के कैमरा स्पेक्स

इंफीनिक्स के इस फोन में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video, Pro Mode, और 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।


इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड, 30W वायरलेस, 7.5W रिवर्स वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]