Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6 साल बाद सुशांत केस में Rhea Chakraborty को मिली राहत, कोर्ट ने दिए बैंक अकाउंट्स डीफ्रीज करने के आदेश

6 साल बाद सुशांत केस में Rhea Chakraborty को मिली राहत, कोर्ट ने दिए बैंक अकाउंट्स डीफ्रीज करने के आदेश

6 साल बाद रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Case) में राहत मिली है। शनिवार को कोर्ट ने रिया के पक्ष में सुनवाई की। ...और पढ़ें






रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली राहत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को 28 दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था। साथ ही एक्ट्रेस और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिया गया था।


अब 6 साल बाद रिया चक्रवर्ती को सुशांत केस में बड़ी राहत मिली है। एक स्पेशल NDPS कोर्ट ने शनिवार को एक्ट्रेस और उनके भाई शोविक के पक्ष में सुनवाई की है। एक विशेष NDPS कोर्ट आदेश दिया कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के बैंक खातों को डीफ्रीज कर दिया जाए।

रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट कर दिए गए थे ब्लॉक

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच के दौरान ड्रग्स का मामला सामने आया था जिससे रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक का नाम जुड़ा। जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दोनों के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए थे। तब इसके खिलाफ रिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


रिया चक्रवर्ती के पक्ष में लिया गया फैसला

रिया चक्रवर्ती के वकील ने दलील दी थी कि खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इस वजह से यह कार्रवाई गैर-कानूनी हो गई। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने रिया के पक्ष में फैसला लिया।




कोर्ट ने कहा, "अधिनियम की धारा 68F की उप-धारा (2) यह प्रावधान करती है कि संपत्ति को फ्रीज करने या जब्त करने के किसी आदेश का तब तक कोई प्रभाव नहीं होगा, जब तक कि ऐसे आदेश के जारी होने के 30 दिनों की अवधि के अंदर सक्षम प्राधिकारी के किसी आदेश द्वारा उसकी पुष्टि न कर दी जाए।"

क्या था मामला?

रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उन पर दिवंगत अभिनेता के लिए ड्रग्स खरीदने और उन्हें उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया था। इसके चलते उन्हें 28 दिन जेल में रहना पड़ा था। पिछले साल ही रिया को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]