'धुरंधर 2' की आंधी के धड़ाधड़ नोट छाप रही ये साउथ फिल्म, दुनियाभर में किया शानदार कलेक्शन

यह साउथ फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ ही 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'धुरंधर 2' की आंधी चल रही है और इसकी वजह से कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट तक बदल दी है। लेकिन एक साउथ फिल्म ने अपने पैर पीछे नहीं खींचे और अब धुरंधर 2 के सामने डटकर खड़ी है।
धुरंधर 2 के साथ ही थिएटर में रखा था कदम
खास बात यह है कि यह धुंरधर द रिवेंज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है आडू 3: वन लास्ट राइड-पार्ट 1 (Aadu 3: One Last Ride- Part 1)। जयसूर्या (Jayasurya) अभिनीत फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि यह मुख्य रूप से केरल और दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म का जोर इसकी दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज पर है, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी इसकी कुछ स्क्रीनिंग होंगी।
-1775406369269.jpg)
बॉक्स ऑफिस पर उड़ा रही गर्दा
'आडू 3 - वन लास्ट राइड (पार्ट 1)' को तीसरे वीकेंड में भी काफी पसंद किया जा रहा है, जबकि इसी दौरान 'वाझा 2' भी रिलीज हुई है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयसूर्या की इस फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 75 लाख रुपये और कमाए, जिससे केरल बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आं कड़े तक पहुंच गई है।
-1775406457032.jpg)
50 करोड़ क्लब में एंट्री
काव्या फिल्म कंपनी के सहयोग से बनी इस फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म (Fantacy Drama) को अपने देश में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 17 दिन लगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह 19वीं भारतीय फिल्म बन गई। 'आडू 3' न केवल जयसूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, बल्कि 50 करोड़ के क्लब में उनकी पहली एंट्री भी है।
-1775406465725.jpg)
आदु 3: वन लास्ट राइड - भाग 1 में जयसूर्या, सैजू कुरुप, विनायकन, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, विजय बाबू, भगत मैनुअल और हरिकृष्णन जैसे कलाकार शामिल हैं, जो पिछली किस्तों से अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता एलीया बॉर्न और कृष्णा जीव नए किरदारों के रूप में कलाकारों की टोली में शामिल हुए, जिसमें वेदिका एक डांस नंबर में दिखाई दीं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :