Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 के गले की फांस बनी Bhooth Bangla, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस मचाया तांडव; कमाई से किया हैरान

Dhurandhar 2 के गले की फांस बनी Bhooth Bangla, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस मचाया तांडव; कमाई से किया हैरान


अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने अपना कमाल दिखा दिया है। चार दिनों के अंदर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो धुरंधर ...और पढ़ें






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) इस शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी मूवी को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग लेने में कामयाब रही।


इंडिया में तो फिल्म ने सॉलिड बिजनेस किया ही है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कमाई के लिए एक बड़ा खतरा बनकर मंडरा रही है। 4 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने क्या रिकॉर्ड बनाया है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:
4 दिन में इस क्लब में शामिल हुई 'भूत बंगला'

'धुरंधर 2' के मेकर्स की तरह ही 'भूत बंगला' के मेकर्स ने भी गुरुवार 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने कुल 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली और इसने 23.90 करोड़ रुपये के साथ अपना ओपनिंग खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को 'भूत बंगला' की कमाई में शानदार उछाल आया और मूवी ने सिंगल डे पर 32.10 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया।


रविवार को भी फिल्म का जलवा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा और सिंगल डे पर इसने तकरीबन 35.37 करोड़ रुपये बटोरे। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड लेवल पर तकरीबन 10.47 करोड़ रुपये का सॉलिड बिजनेस किया है। इसी के साथ 'भूत बंगला' महज 4 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शान से शामिल हो गई है।



कितने करोड़ के बजट में बनी है फिल्म?

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' का कुल बजट 120 करोड़ रुपये के आसपास है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सोमवार तक यानी 4 दिनों के अंदर कुल 106.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, अगर सिर्फ इंडिया की बात करें, तो फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशों में भी बज रहा डंका

ओवरसीज मार्केट में भी 'भूत बंगला' ने अभी तक कुल 29.00 करोड़ रुपये तक की शानदार कमाई कर ली है। यह फिल्म विदेशों में सबसे अच्छा बिजनेस गल्फ कंट्रीज और नॉर्थ अमेरिका में कर रही है। गल्फ देशों में जहां फिल्म ने पहले दिन 3.53 करोड़ रुपये की कमाई की, तो वहीं नॉर्थ अमेरिका से इसे 2.86 करोड़ रुपये मिले।




जिस रफ्तार से अक्षय कुमार और परेश रावल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि यह जल्द ही अपना बजट रिकवर कर लेगी और मुनाफे की तरफ तेजी से कदम बढ़ाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]