Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

WhatsApp में जल्द आ सकता है Snapchat जैसा फीचर, मैसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाएंगे गायब!

WhatsApp में जल्द आ सकता है Snapchat जैसा फीचर, मैसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाएंगे गायब!

WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। ताकी यूजर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर किया जा सके। अब एक स्नैपचैट जैसे फीचर के बारे में ज ...और पढ़ें





WhatsApp में स्नैपचैट जैसा ये फीचर आ सकता है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है इसका नया प्राइवेसी-फोकस्ड फीचर, जो यूजर्स को इस बात पर ज्यादा कंट्रोल देगा कि उनके मैसेज कितनी देर तक दिखाई देंगे। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुातबिक, Meta के स्वामित्व वाला ये मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक ऐसे ऑप्शन पर काम कर रहा है जिससे मैसेज रिसीवर द्वारा पढ़े जाने के बाद ऑटोमैटिकली गायब हो जाएंगे।


फिलहाल, ये फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसे हाल ही के Android बीटा बिल्ड्स में देखा गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि WhatsApp तो पहले से ही 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन जैसे फिक्स्ड ड्यूरेशन वाले डिसअपियरिंग मैसेज ऑफर करता है, तो फिर ये नया फीचर अलग कैसे है? तो जवाब ये है कि यूजर्स अब मैसेज को खुलने के कुछ ही देर बाद गायब होने के लिए सेट कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे Snapchat में होता है।

शुरुआती डिटेल्स से पता चलता है कि 'पढ़ने के बाद' वाले इस फीचर में कई टाइम ऑप्शन्स मिल सकते हैं, जिसमें कुछ मिनटों जैसे कम समय से लेकर कई घंटों तक का पीरियड शामिल हो सकती है। इससे यूजर्स मैसेज की सेंसिटिविटी और जरूरत के हिसाब से उसकी विजिबिलिटी को कस्टमाइज कर सकेंगे।





ये भी कहा जा रहा है कि ये फीचर मौजूदा डिसअपियरिंग मैसेज सिस्टम के साथ मिलकर काम करेगा। जहां पुराना डिसअपियरिंग मैसेज फीचर मैसेज भेजे जाने के तुरंत बाद काउंटडाउन शुरू कर देता है, वहीं ये नया ऑप्शन तभी ट्रिगर होगा जब रिसीवर मैसेज को देख लेगा। इसका मतलब है कि बिना पढ़े गए मैसेज तब तक सुरक्षित रहेंगे जब तक उन्हें खोला न जाए और खुलने के बाद ही डिलीट होने का काउंटडाउन शुरू होगा।


रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इन सेटिंग्स को और भी आसान बनाने के लिए एक अपडेटेड इंटरफेस पर भी काम कर रही है। यूजर्स इस फीचर को सभी चैट्स पर एक साथ अप्लाई कर सकेंगे या फिर चुनिंदा बातचीत के लिए इनेबल कर पाएंगे।


गौर करने वाली बात ये है कि ये फीचर अभी पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और आने वाले हफ्तों में फ्यूचर अपडेट्स के जरिए यह आम यूजर्स तक पहुंचेगा। ये भी हो सकता है कि ये फीचर टेस्टिंग के बाद पब्लिक के लिए रोलआउट न ही किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]