Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Wi-Fi राउटर कब बदलना चाहिए? नहीं तो स्पीड और सिक्योरिटी दोनों पर असर

Wi-Fi राउटर कब बदलना चाहिए? नहीं तो स्पीड और सिक्योरिटी दोनों पर असर

लोग अक्सर स्मार्टफोन या टीवी तो अपग्रेड करते हैं, लेकिन Wi-Fi राउटर को सालों तक नहीं बदलते। हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, Wi-Fi राउटर को हर 3 से ...और पढ़ें





Wi-Fi राउटर को 3 से 5 साल में बदलें।


पुराने राउटर धीमी गति और सुरक्षा कमजोरियों का कारण।


नए राउटर WPA3 सुरक्षा प्रोटोकॉल से डेटा सुरक्षित रखते हैं।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग स्मार्टफोन, TV या लैपटॉप तो समय-समय पर अपग्रेड कर लेते हैं, लेकिन Wi-Fi राउटर को कई सालों तक चेंज नहीं करते। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि एक बार राउटर लग जाने के बाद तो वो 5 या 6 साल या उससे ज्यादा टाइम तक चलता रहता है।


हालांकि, बहुत कम लोग ये जानते हैं कि Wi-Fi राउटर की भी एक लाइफ होती है और एक टाइम के बाद इसे बदलना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं कि कब बदलना चाहिए Wi-Fi राउटर...
कब बदलना चाहिए Wi-Fi राउटर?

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी Wi-Fi राउटर को लगभग 3 से 5 साल के अंदर अपग्रेड कर लेना चाहिए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है चेंज हो रही टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी अपडेट्स हैं। जी हां, क्योंकि पुराने राउटर टाइम के साथ न सिर्फ स्लो हो जाते हैं, बल्कि सेफ्टी के लिहाज से भी वीक हो जाते हैं।


स्पीड पर भी पड़ता है असर

अगर आप कोई महंगा हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान यूज कर रहे हैं, लेकिन फिर भी स्पीड स्लो मिल रही है, तो इसकी वजह आपका पुराना राउटर हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि पुराने राउटर अक्सर Wi-Fi 4 या Wi-Fi 5 जैसी पुरानी टेक्नोलॉजी पर चल रहे हैं, जिससे इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है।


प्राइवेसी के लिए भी खतरा

इतना ही नहीं आपका पुराना Wifi राउटर आपकी प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकता है। कंपनियां कुछ साल बाद पुराने मॉडल्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर देती हैं। ऐसी कंडीशन में ये राउटर हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं। जबकि नए राउटर WPA3 सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के साथ आते हैं, जो आपके डेटा को ज्यादा सेफ रखते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]