Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo V70 FE की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स

Vivo V70 FE की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स

वीवो V70 FE की भारत में 2 अप्रैल को लॉन्चिंग से पहले इसकी संभावित कीमत सामने आ गई है। इस फोन में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 7000 mAh की बड़ी बैटरी औ ...और पढ़ें





वीवो V70 FE भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च।


फोन में 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा मिलेगा।


संभावित कीमत लगभग 38,000 रुपये हो सकती है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में वीवो ने अपने दो नए V सीरीज फोन Vivo V70 और V70 Elite को लॉन्च किया था जिसके बाद अब चीनी कंपनी इस सीरीज में अपने अगले मॉडल को लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। अगले महीने कंपनी Vivo V70 FE को लॉन्च करने जा रही है जिसे 2 अप्रैल को भारत में पेश किया जाएगा।


टेक दिग्गज ने फोन के लिए एक ऑफिशियल माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिसके जरिए इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं, लेकिन इसकी कीमत अब तक सामने नहीं आई थी, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ नई रिपोर्ट्स में अब इस फोन की कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Vivo V70 FE के फुल स्पेसिफिकेशन्स

वीवो के इस नए फोन में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। साथ ही इस फोन में HDR10+ सपोर्ट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। कंपनी का कहना है कि फोन में 7000 mAh की एक बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।






परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek 7360-Turbo चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि Vivo ने अभी तक प्रोसेसर के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक AI Aura लाइट भी मिल सकती है। सेल्फी के लिए डिवाइस में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Vivo V70 FE की संभावित कीमत

टिप्सटर संजू चौधरी ने एक पोस्ट में बताया है कि फोन के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की बॉक्स कीमत 41,999 रुपये है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी असल कीमत इससे काफी कम हो सकती है जो लगभग 38 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इस डिवाइस को 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]