Vicky Kaushal ने अभी तक नहीं देखी Dhurandhar 2, बोले- 'मुझे पहला पार्ट पसंद आया लेकिन....'

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अभी तक 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने फिल्म की सफलता और निर्देशक आदित्य धर की सराहना की। उन्हों ...और पढ़ें
-1774493654133_v.webp)
विक्की कौशल ने अभी तक 'धुरंधर 2' नहीं देखी
उन्होंने फिल्म के पहले पार्ट की खूब तारीफ की
आदित्य धर के साथ उरी में कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन एक अभिनेता जिन्होंने आदित्य के साथ काम भी किया है अभी तक इस पर कुछ नहीं बोले हैं।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने बताया कि उन्होंने अभी तक धुरंधर 2 नहीं देखी है।
विक्की कौशल को अच्छा लगा पहला पार्ट
एक्टर ने फिल्म की तारीफ और कहा- 'मुझे बहुत खुशी है कि धुरंधर 2 बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया, दूसरा पार्ट अभी देखना बाकी है, लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं और उनके साथ एक शानदार कास्ट है। मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म को सबका इतना प्यार मिल रहा है।'
विक्की ने आगे कहा कि वह फिल्म देखने के लिए बेताब हैं और उन्होंने पुष्टि की कि मुंबई जाने के बाद सबसे पहले वह 'धुरंधर: द रिवेंज' देखेंगे। बता दें कि विक्की कौशल ने इससे पहले आदित्य धर के साथ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया था। इस फिल्म ने आदित्य के साथ-साथ विक्की कौशल के भी करियर को लंबी उड़ान दी थी।
फिल्म उरी में साथ किया था काम
उरी में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह ने एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है जो सर्जिकल स्ट्राइक के मिशन को लीड करता है। मूवी में विक्की कौशल के किरदार की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म की अपार सफलता और धर के विजन और बारिकियों को भी लोगों ने खूब सराहा। धुरंधर 2 ने अभी तक 623 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1000 करोड़ क्रॉस कर चुका है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :