Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

T20 World Cup 2026 से बाहर होते ही Sanath Jayasuriya ने कोच पद छोड़ने का किया बड़ा फैसला, श्रीलंकाई क्रिकेट में मचा हड़कंप

T20 World Cup 2026 से बाहर होते ही Sanath Jayasuriya ने कोच पद छोड़ने का किया बड़ा फैसला, श्रीलंकाई क्रिकेट में मचा हड़कंप


Sanath Jayasuriya: टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, जिसमें वे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाए, टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने ...और पढ़ें





Sanath Jayasuriya: T20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान श्रीलंका का सफर बेहद ही निराशाजनक रहा। घरेलू मैदान पर खेल रही श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी, जिससे करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। यहां तक की सुपर-8 के अपने आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भी उसे पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका को महज 5 रनों के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ उनके निराशाजनक कैंपेन का अंत हुआ।


इस हार के कुछ घंटों के भीतर श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मच गया। टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से हटने का फैसला किया।
Sanath Jayasuriya ने कोच का पद छोड़ने का किया फैसला

जयसूर्या ने आधिकारिक तौर से SLC को अपने इस फैसले के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने कि उन्होंने पहले तय कर लिया था कि यह विश्व कप इस रोल में उनका आखिरी काम होगा।


उन्होंने कहा,

मुझे लगा कि यह काम किसी और को देने का समय आ गया है। इसलिए लगभग दो महीने पहले मैंने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कहा था कि मुझे इस काम से ज्यादा समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है। मैंने तब तक यह फैसला कर लिया था। मुझे लगा था कि मैं विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के साथ कोच का पद छोड़ पाऊंगा। मैं उनता अच्छा नहीं कर पाया जितना मैं चाहता था और मुझे इस बात का दुख है।


सनथ जयसूर्या

जयसूर्या पद छोड़ रहे हैं, लेकिन यह कंफर्म नहीं किया कि वह तुरंत ऐसा करेंगे। श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स का दौरा करना है जो 13 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा, मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून तक है। मैंने अभी तक SLC का ऑफिशियली कोई खबर नहीं दी है। उन्हें नहीं पता कि मैं यह भी कहने वाला हूं। मुझे जाकर उनसे बात करनी होगी। अगर वे किसी को ला सकते हैं तो निश्चित रूप से।

सनथ जयसूर्या की उपलब्धियां

सनथ जयसूर्या के कोच बनने के बाद श्रीलंकाई टीम ने मैदान पर कई ऐतिहासिक सफलताएं दर्ज की। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद जब उन्होंने टीम की कमान संभाली, तो अगस्त में टीम इंडिया के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतना एक बड़ी सनसनी थी।


इतना ही नहीं, इंग्लैंड में ओवल टेस्ट जीतना और न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने जैसी उपलब्धियों ने फैंस को यकीन दिला दिया था कि श्रीलंकाई क्रिकेट का सुनहरा दौर वापस आ गया है। इन जीत के बावजूद, टीम मौजूदा टी20 विश्व कप में अपनी ही घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में फेल रही। अब टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सनथ जयसूर्या ने कोच पद छोड़ने का फैसला किया है। ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की नजरें अब नए कोच की तलाश में होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]