Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अपने आखिरी ODI मैच में Alyssa Healy ने ठोका तूफानी शतक, भारतीय खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अपने आखिरी ODI मैच में Alyssa Healy ने ठोका तूफानी शतक, भारतीय खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर


Alyssa Healy Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर का अंतिम वनडे ...और पढ़ें




 Alyssa Healy Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम की चैंपियन कप्तान और विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली ने शानदार तूफानी शतक जड़ा।


ये मैच उनके वनडे करियर का आखिरी मैच है, जिसमें शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। जब मैच में एलिसा हीली बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी थीं तो भारतीय टीम ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर और भी खास बना दिया। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज कराया।

IND W vs AUS W: Alyssa Healy खेल रही अपना आखिरी ODI मैच

दरअसल, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी वनडे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में 6 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम ने 5 विकेट से जीत के साथ सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया था। आखिरी मैच में भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने एलिसा हीलो को खास सम्मान दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि हीली ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ भी मिलाया और फिर अपने ओपनिंग पार्टनर फीबी लिचफील्ड के साथ पिच की तरफ बढ़ गई।


IND W vs AUS W: एलिसा हीली ने जड़ा शतक

अपने आखिरी वनडे मैच में एलिसा हीली ने 98 गेंद का सामना करते हुए 27 गेंदों और 2 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 का रहा। उनके अलावा जॉर्जिया ने 62 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बेथ मूनी अपनी बैटिंग कर रही है। बेथ ने खबर लिखे जाने तक 51 गेंद पर 48 रन बना लिए हैं।
ऐसा रहा एलिसा हीली का वनडे करियर

35 साल की एलिसा हीली ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में पहले वनडे में उन्होंने 115 मैच की 113 पारियों में 3619 रन बनाए। उनका औसत 35 और स्ट्राइक रेट 99 का रहा। उन्होंने 7 शतक के अलावा 19 अर्धशतक भी ठोके। महिला वनडे में 2500 से ज्यादा रन बनाने वाला बैटिंग में सबसे बेहतरीन स्ट्राक रेट एलिसा हीली के नाम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]