रिंकू सिंह को मौका मिलेगा? कप्तान सूर्या इन 11 'मैच विनर्स' के साथ आजमाएंगे किस्मत

India vs West Indies Live Score: भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल का टिकट कटाना है तो उन्हें हर हाल में आज होने वाला मैच जीतना होगा। इस मैच में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

India vs West Indies T20 World Cup Super 8 LIVE score: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। जो टीम इस मैच को जीतेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।
1 Mar 20263:21:05 PM
IND vs WI Live: सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने दबाव में अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो जैसा मैच है और सूर्या मुकाबले में शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाना चाहेंगे।
1 Mar 20261:40:23 PM
India vs West Indies Live: कैसा खेलेगी ईडन गार्डन्स की पिच?
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुर्खजी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। इस पिच पर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस आने की उम्मीदें हैं।
1 Mar 20261:05:25 PM
IND vs WI Live: शिमरोन हेटमायर पर रहेंगी नजरें
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर मौजूदा टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 182 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए।
1 Mar 20261:03:49 PM
IND vs WI Live: भारत के टॉप बैटर ईशान किशन
भारत के लिए इस टी20 विश्व कप में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए।
1 Mar 20261:01:50 PM
वेस्टइंडीज के कोच ने दी चेतावनी
वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने साफ किया कि भले ही पिछले दो मैच में भारत का ये खिलाड़ी थोड़ी महंगा साबित हुआ हो, लेकिन उसकी काबिलियत कम नहीं होती। सैमी ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, वह दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं। हम हर विरोधी का सम्मान करते हैं।
1 Mar 202612:15:02 PM
IND Vs WI: कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है। आज कोलकाता का मौसम पूरा साफ रहना है, लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और भारत बाहर हो जाएगा।
1 Mar 202610:23:14 AM
IND vs WI Live: वर्चुअल नॉकआउट जैसा मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आज का मैच 'वर्चुअल नॉकआउट' की तरह होगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा देगा तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।
1 Mar 20269:41:24 AM
India vs West Indies Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में 4 बार टक्कर हुई है, जिसमें 4 मैच में तीन बार टीम इंडिया को कैरेबियाई टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसे टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अबतक केवल एक मैच में जीत मिली। दोनों के बीच टी20आई में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच टीम इंडिया के नाम रहे। वहीं, 10 मैच विंडीज ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कुल 13 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 8 मैच भारत ने और 5 मैच वेस्टइंडीज ने जीते।
1 Mar 20268:48:55 AM
IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज पर जीत की दरकार
कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की अफ्रीकी टीम से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप-1 के सुपर-8 के इस मैच को दोनों के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह बना दिया, क्योंकि जो भा इस मैच को जीतेगा वह अंतिम-4 में प्रवेश करेगा। इस मैच की विजेता टीम को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टडेयिम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
1 Mar 202612:03:44 AM
India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।
1 Mar 202612:02:32 AM
IND vs WI LIVE Cricket Score: भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
1 Mar 202612:02:11 AM
India vs West Indies Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

Post A Comment
No comments :