Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं', सेमीफाइनल से पहले सैम करन का बड़ा खुलासा

हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं', सेमीफाइनल से पहले सैम करन का बड़ा खुलासा


टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के विरुद्ध इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने ...और पढ़ें






 भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के विरुद्ध इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिए नहीं है। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था जबकि भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद खिताब जीता था।


करन ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा कि इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं लिहाजा कुछ छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन का समय है जिससे हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी। इन स्टेडियमों में हम इतना खेल चुके हैं कि अलग-अलग हालात की आदत हो गई है। हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेलते हैं तो कुछ भी छिपा नहीं है।

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है जिसने नेपाल को बमुश्किल चार रन से हराया। सुपर आठ में पाकिस्तान को दो विकेट से मात दी। कुर्रन ने कहा कि पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता। यह विश्व कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखाएंगे।


वानखेड़े स्टेडियम पर भारत के समर्थकों के शोर पर कहा कि यह शानदार स्टेडियम है। मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यह स्टेडियम खामोश रहेगा। भारतीय टीम शानदार है लेकिन हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ और आईपीएल में खेला है । हम किसी चीज से भयभीत नहीं हैं और दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर रोमांचित होंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]