Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Realme के 7,000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, 14GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर

Realme के 7,000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, 14GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर


Realme P4 Lite 5G की सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट, 6.8-इंच डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी शुरुआती ...और पढ़ें






Realme के 7,000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, 14GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर


Realme P4 Lite 5G की सेल आज से शुरू।


7,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट।


₹11,499 की शुरुआती कीमत, 14GB तक वर्चुअल RAM।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने हाल ही अपना नया Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसकी आज से सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी P सीरीज के तहत पेश किया है जिसे पिछले हफ्ते भारत में दो कलर में लॉन्च किया गया था। इस ऑल न्यू डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Realme P4 Lite 5G की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है। डिवाइस को आज से आप Flipkart, Realme India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन Mosaic Blue और Mosaic Green कलर में आता है।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा, 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स के बाद डिवाइस की शुरुआती कीमत घटकर 11,499 रुपये रह जाती है।

Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme के इस नए डिवाइस में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस इस प्राइस पर 144Hz तक का रिफ़्रेश रेट ऑफर कर रहा है और टच सैंपलिंग रेट भी 180Hz तक मिलता है। साथ ही डिवाइस में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है।


साथ ही डिवाइस में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। इतना ही नहीं फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी मिल रहा है जिससे आप RAM को 14GB तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm sq Airflow VC कूलिंग सिस्टम भी है।

Realme P4 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite 5G में AI-सपोर्टेड रियर कैमरा मिल रहा है, जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग है।


डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक-रेज़िस्टेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]