Kuldeep Yadav शादी के बाद पहली बार पहुंचे वृंदावन, वाइफ वंशिका संग बांके बिहारी के किए दर्शन

Kuldeep-Vanshika: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वंशिका सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। मंगलव ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका सिंह के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दोनों मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शादी के बाद यह उनका मथुरा-वृंदावन का पहला दौरा था।
मंदिर में प्रवेश के दौरान दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान को 56 भोग अर्पित किए। करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के गार्ड उन्हें घेरे रहे, जिससे किसी को उनकी मौजूदगी की भनक नहीं लग सकी।
Kuldeep Yadav-वंशिका पहुंचे बांके बिहारी मंदिर
बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। बुधवार सुबह फोटो और वीडियो सामने आने के बाद ही लोगों को उनके वृंदावन आगमन की जानकारी हुई। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी के अनुसार, कुलदीप के परिवार ने पहले ही उनके आगमन की सूचना दे दी थी और भीड़ से बचने के लिए इसे गोपनीय रखने का अनुरोध किया था। सेवायतों ने विधिवत पूजा कराई और भगवान की प्रसादी माला भेंट की।
करीब एक घंटे वृंदावन में रुकने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में शादी की थी। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :