Oppo का ड्यूल 200MP कैमरा वाला 5G फोन, 7,000mAh बैटरी और 16GB तक RAM भी

ओप्पो अप्रैल के अंत में Find X9s Pro लॉन्च करेगा, जिसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे होंगे। इसमें 6.32-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000 ...और पढ़ें

डुअल 200MP कैमरे के साथ आएगा Oppo Find X9s Pro.
इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा.
फोन में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज उपलब्ध होगी.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अगले महीने की शुरुआत में यानी 1 अप्रैल को चीन में मिड-रेंज गेमिंग-फोकस्ड फोन की Oppo K15 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। अप्रैल के आखिर में ही कंपनी अपना नया Oppo Find X9 Ultra और Find X9s Pro भी लॉन्च करने वाली है।
वहीं इस लॉन्च से पहले आज ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है कि बाद वाला फोन डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरों से लैस होंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Oppo Find X9s Pro का कैमरा होगा सबसे खास
कंपनी ने नए डिवाइस का एक टीजर जारी किया है जिसमें एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जो शायद Find X9s Pro में मिल सकता है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि इसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे होंगे और शायद अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल सकता है जो इस डिवाइस को काफी ज्यादा खास बना देगा।
रिपोर्ट्स में कहा जा रह है कि ये डिवाइस दो सैमसंग HP5 200-मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा जहां एक प्राइमरी कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसमें 3.2-मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Oppo Find X9s Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो का ये नया Find X9s Pro एक कॉम्पैक्ट डिवाइस होने वाला है जिसमें 6.32-इंच का OLED LTPS पैनल देखने को मिल सकता है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
इतना ही नहीं डिवाइस में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन चार कलर टाइटेनियम, वाइट, सियान और ऑरेंज में आ सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :