हार के बाद बहाने खोजने लगे ऋतुराज गायकवाड़, टीम की दुर्गति के गिनाए बड़े-बड़े कारण

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कारण बताए हैं। बता दे ...और पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई की शर्मनाक हार
ऋतुराज गायकवाड़ ने बताए चेन्नई के हार का कारण
सीएसके को मिली सबसे बड़ी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बुरी तरह से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार का कारण बताया है। गायकवाड़ का मानना है कि इस हार से वे निराश नहीं हैं और टीम का माहौल खराब नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि सीएसके की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिनके अंदर थोड़ी शायद घबराहट थी और इस वजह से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके।
चेन्नई की मुकाबले में बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 127 रन बनाए, जिसे राजस्थान ने 12.1 ओवरों में हासिल कर लिया। छोटे स्कोर को लेकर सीएसके के कप्तान का कहना है कि उनकी टीम थोड़ा अच्छा खेल दिखाती, तो शायद 150-160 रन बना सकती थी। हालांकि, आज के समय में कितना स्कोर सेफ है, इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
फ्लॉप बल्लेबाजी पर बोले ऋतुराज गायकवाड़
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, "सच कहूं तो मैं इससे अधिक निराश नहीं हूं। मुझे शुरूआत में परिस्थितियां कठिन लगी थीं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की। स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे और मैच को अंत तक ले जा सकते थे। अच्छी बल्लेबाजी दिखाकर शायद हम 150-160 रनों के स्को तक पहुंच सकते थे लेकिन आजकल कितना स्कोर अच्छा होता है, कुछ नहीं कहा जा सकता है। मुझे लगता है कि आज का दिन हमारे लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन मैं इससे ज्यादा निराश नहीं हूं।"
गायकवाड़ ने आगे कहा, "हम इस हार को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं और ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे मूड में हों। हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो शायद थोड़े से घबराए हुए थे। हालांकि, एक मैच खेलना और फिर गलतियों को सुधार करना अच्छा रहेगा। उम्मीद है कि इसके बाद सुधार होगा। अगर आपके एरिया में गेंद है, तो उस पर शॉट लगाएं लेकिन आज ये काम नहीं आया। हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते हैं। हमें बस सकारात्मक रहने की जरूरत है।"
चेन्नई की दूसरी सबसे बड़ी हार
चेन्नई के लिए आईपीएल के इतिहास में बची हुई गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। राजस्थान ने पांच बार की विजेता के खिलाफ मुकाबले में 47 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इससे पहले शेष गेंदों के लिहाज से उन्हें सबसे बड़ी हार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में मिली थी। उन्हें चेपॉक में 59 गेंदें रहते मुकाबले में हार मिली थी।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :