OpenAI की बड़ी तैयारी: अब अलग-अलग नहीं, एक ही 'सुपरएप' में मिलेंगे ChatGPT, Codex और ब्राउजर

OpenAI, ChatGPT, Codex और अपने AI-पावर्ड ब्राउजर को एक ही डेस्कटॉप एप में इंटीग्रेट करने की प्लानिंग कर रहा है, जिसका मकसद इंजीनियरिंग और बिजनेस यूजर् ...और पढ़ें

OpenAI एक डेस्कटॉप सुपरएप बनाने की तैयारी कर रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI अपने मेन प्रोडक्ट्स को मिलाकर एक ही डेस्कटॉप 'Superapp' बनाने की प्लानिंग कर रहा है। इनमें ChatGPT, Codex, और उसका AI-पावर्ड ब्राउजर शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ये मिला-जुला एप यूजर एक्सपीरिएंस और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाएगा और इंजीनियरिंग और बिजनेस यूजर्स के काम आएगा। ये जानकारी कुछ दिन पहले ही सामने आ गई थी।
The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक OpenAI की Applications की चीफ एग्जीक्यूटिव, Fidji Simo, इस Superapp की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह इस नए प्रोडक्ट के प्रमोशन और बिक्री के लिए सेल्स टीम की देखरेख भी करेंगी।
OpenAI के President Greg Brockman भी प्रोडक्ट के रीडिजाइन की देखरेख करेंगे और टीम को टेक्निकल और स्ट्रक्चरल चेंज के लिए गाइड करेंगे।
Simo ने WJP पर एक X (पहले Twitter) पोस्ट शेयर करके इस रिपोर्ट की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा, 'कंपनियां कभी नए-नए प्रयोग करती हैं, तो कभी अपने पुराने काम को और बेहतर बनाने पर ध्यान देती हैं। कंपनी की कामयाबी के लिए ये दोनों ही बातें बहुत जरूरी हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब नए प्रयोग सफल होने लगते हैं, जैसा कि हम अभी Codex के साथ देख रहे हैं, तो उन पर और ज्यादा जोर देना और ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। हमें सच में खुशी है कि हम इस मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं।'

OpenAI के Superapp प्लान्स
रिपोर्ट के मुताबिक, ये Superapp OpenAI के मेन AI टूल्स- जिनमें ChatGPT, उसका AI-पावर्ड ब्राउजर और उसका AI एंटरप्राइज टूल Codex शामिल हैं, को एक ही एप्लिकेशन में जोड़ देगा।
कहा जा रहा है कि ये 'Superapp' रिसोर्सेज को स्ट्रीमलाइन करेगा और एफिशिएंसी को इंप्रूव करेगा।
कंपनी इस नए डेस्कटॉप ऐप को लेकर काफी महत्वाकांक्षी है, जो एक AI चैटबॉट की कैपेबिलिटीज से कहीं आगे जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये ऐप ‘एजेंटिक AI’ पर बेस्ड होगा, जो यूजर्स के डिवाइस पर ही काम करेगा और उनकी ओर से सॉफ्टवेयर लिखना, डेटा का एनलाइज करना और दूसरे कॉम्प्लेक्स टास्क पूरे करेगा।
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो ये कैपेबिलिटी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत साबित हो सकती है।
19 मार्च को कर्मचारियों को भेजे गए Simo के एक इंटरनेट नोट में कहा गया था: 'हमें एहसास हुआ कि हम अपने प्रयासों को बहुत ज्यादा एप्स और स्टैक्स में बिखेर रहे थे और अब हमें अपने प्रयासों को सरल बनाने की जरूरत है।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस बिखराव की वजह से हमारी गति धीमी हो रही थी और हम जिस उच्च गुणवत्ता के स्तर को हासिल करना चाहते थे, उसे पाना मुश्किल होता जा रहा था।'

Labels
Business
Post A Comment
No comments :