Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus ने बढ़ाया अपना सर्विस का दायरा; अब 400 की जगह होंगे 600 से ज्यादा सेंटर

OnePlus ने बढ़ाया अपना सर्विस का दायरा; अब 400 की जगह होंगे 600 से ज्यादा सेंटर

OnePlus अप्रैल 2026 से अपने इंडियन सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को 50% तक बढ़ा रहा है। इसके लिए वह OPPO के ऑथोराइज्ड नेटवर्क का इस्तेमाल करके आफ्टर-सेल्स सप ...और पढ़ें






OnePlus ने भारत में अपनी सर्विस सेंटर्स का विस्तार किया है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अपने ग्राहकों के लिए अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विसेज को और बेहतर बनाने के लिए, OnePlus ने अपने सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को 50% तक बढ़ाने की घोषणा की है। ये विस्तार अप्रैल 2026 से लागू होगा और इसके साथ ही, यूजर्स OPPO India के ऑथोराइज्ड सर्विस नेटवर्क के जरिए प्रीमियम सर्विस एक्सपीरिएंस कर पाएंगे। सेवाओं के इस विस्तार के अलावा, कंपनी भारत में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर चैनलों को भी प्रायोरिटी दे रही है।

OnePlus ने सर्विस को एक्सपांड किया

इस एक्सपांशन से OnePlus का ऑथोराइज्ड सर्विस नेटवर्क 400 से बढ़कर 600 से ज्यादा सेंटर्स तक पहुंच जाएगा, जिससे देश भर के 500 शहरों तक कवरेज मिलेगी, जिसमें टियर 2 और टियर 3 मार्केट भी शामिल हैं। यूज़र्स के लिए इसका मतलब है कि उन्हें सपोर्ट तक आसानी से एक्सेस मिलेगी, उन्हें कम ट्रैवल करना होगा और उन्हें तेजी से सर्विस मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, कंपनी अपने रिस्पॉन्स कमिटमेंट, असली स्पेयर पार्ट्स और ट्रेन्ड टेक्निशियन्स की सेर्विसेज देना जारी रखेगी।



हालांकि, इसके साथ ही, OnePlus 'डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर' (सीधे ग्राहकों तक पहुंचने की) रणनीति पर भी भरोसा कर रहा है, जिसने पहले कंपनी को भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने में मदद की थी। अपनी 'डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर' स्ट्रैटिजी को प्राथमिकता देकर, कंपनी टेक के शौकीनों और डिजिटल-फर्स्ट ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की उम्मीद कर रही है। साथ ही, कंपनी इंडियन एक्सपीरिएंस और मार्केट के हिसाब से कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग और इनोवेशन भी बनाए रखना चाहती है।

कंपनी ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है, जिस पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट और कम्युनिटी से जुड़ी इनिशिएटिव भी पहले की तरह ही जारी हैं। कंपनी का दावा है कि मौजूदा वारंटी, सॉफ्टवेयर अपडेट और यूजर से किए गए वादों पर भी किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। सर्विसेज के इस एक्सपांशन के अलावा, OnePlus अपनी Nord सीरीज में एक नया डिवाइस भी ला रहा है, जो 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। ये एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइस है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें रोजाना के इस्तेमाल में फास्ट स्पीड चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]