Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बनारस में नहीं होगी Mahesh Babu की 'वाराणसी' की शूटिंग, इस जगह बनाया गया शहर का हूबहू सेट

बनारस में नहीं होगी Mahesh Babu की 'वाराणसी' की शूटिंग, इस जगह बनाया गया शहर का हूबहू सेट

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म का नाम वाराणसी है। अब इसकी शूटिंग को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें





फिल्म वाराणसी पर अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)


महेश बाबू की अगली फिल्म का नाम वाराणसी


वाराणसी की शूटिंग लोकेशन पर आया अपडेट


बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली कर रहे हैं निर्देशन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक एस एस राजामौली अभिनेता महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी लेकर आए हैं। इस मूवी की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब मूवी के शूटिंग सेट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।


जिसमें बताया गया है कि वाराणसी की शूटिंग हैदराबाद में की जाएगी। हैरानी की बात ये है कि फिल्म का टाइटल वाराणसी है और बनारस में इसकी शूटिंग नहीं की जाएगी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
वाराणसी में नहीं होगी फिल्म की शूटिंग

प्रोडक्शन चाहे और बजट हो, तो एक पूरे शहर का सेट भी लगाना आज के समय में संभव है। ऐसा ही कुछ किया फिल्मकार एसएस राजामौली ने, जिन्होंने अपनी फिल्म वाराणसी के लिए इस शहर का विशाल सेट हैदराबाद में ही लगा दिया है। फिलहाल इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है।





महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत इस लार्जर दैन लाइफ फिल्म को वास्तविकता के करीब रखने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वाराणसी के प्रतिष्ठित मंदिरों, घाटों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर हर बारीक से बारीक बनावट तक, यह सेट वाराणसी से खूब मिलता-जुलता है।



फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार राजामौली अपने दर्शकों को खूबसूरत सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने और उनकी टीम ने इस सेट पर दिन-रात एक करके काम किया है। वाराणसी की जगहों की तस्वीरों को सामने रखकर हूबहू उसी की तरह का सेट बनाया गया है। वाराणसी फिल्म का शीर्षक लांच करने के लिए बहुत बड़ा समारोह रखा गया था। फिल्म के निर्माता इसे एक बड़ी फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कब रिलीज होगी वाराणसी

फिल्म में महेश बाबू का रुद्र रूप, पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभ रूप और प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंदाकिनी वाला रूप इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ था। अगले साल 7 अप्रैल 2027 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]