Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone खरीदने वालों को झटका, Apple ने चुपचाप बदल दिया डिस्काउंट सिस्टम?

iPhone खरीदने वालों को झटका, Apple ने चुपचाप बदल दिया डिस्काउंट सिस्टम?

एप्पल ने अपने आईफोन डिस्काउंट सिस्टम में चुपचाप बदलाव किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने रिटेलर्स को मिलने वाले 'डिमांड जेनरेशन' सपोर्ट में कटौती की ...और पढ़ें





iPhone खरीदने वालों को झटका, Apple ने चुपचाप बदल दिया डिस्काउंट सिस्टम?


एप्पल ने आईफोन डिस्काउंट सिस्टम में बदलाव किया।


रिटेलर्स को मिलने वाला 'DG सपोर्ट' कम हुआ।


आईफोन 15, 16 सीरीज अब महंगी हो सकती है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी पुराने iPhone मॉडल को थोड़ी कम कीमत में खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। जी हां, एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि Apple ने चुपचाप अपने उस सिस्टम में बदलाव करना शुरू कर दिया है, जिसके जरिए ग्राहकों को iPhone पर अच्छा डिस्काउंट देखने को मिलता था। इस बदलाव का अब सीधा असर जल्द ही ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

पहले समझिए क्या बदला है Apple ने

दरअसल रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल अब अपने डिमांड जेनरेशन (DG) सपोर्ट को धीरे-धीरे कम कर रहा है। आसान शब्दों में कहें तो ये एक तरह की बैकएंड इंसेंटिव स्कीम होती है, जिसके जरिए कंपनी रिटेलर्स को डिस्काउंट देती है ताकि वो ग्राहकों को बिना आधिकारिक कीमत घटाए iPhone कम कीमत में बेच सकें। हालांकि अब इस सपोर्ट में कटौती होने का मतलब है कि रिटेलर्स के पास डिस्काउंट देने की गुंजाइश कम होगी।


कम हो सकते हैं डिस्काउंट ऑफर

Apple ने अभी तक iPhone की कीमत में ऑफिशियल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन DG सपोर्ट कम होने के कारण अब दुकानों पर मिलने वाले डिस्काउंट कम हो सकते हैं। ऐसे में आपको पहले की तुलना में करीब 3,000 से 5,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ बैंक ऑफर्स और कैशबैक में भी कमी देखने को मिल सकती है, जिससे कुल मिलाकर iPhone खरीदना अब थोड़ा महंगा हो सकता है।

यह वीडियो भी देखें


कौन-से iPhone मॉडल्स पर असर पड़ेगा?

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बदलाव का असर खास तौर पर iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज पर देखने को मिल सकता है। ये वही मॉडल्स हैं जिन्हें नए iPhone लॉन्च होने के बाद लोग खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें फीचर्स तो टॉप लेवल होते हैं और कीमत के बीच भी अच्छा बैलेंस देखने को मिल जाता है। जबकि नई iPhone 17 सीरीज फिलहाल इस बदलाव से प्रभावित नहीं हुई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]