Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बैसाखियों' के साथ Holi मनाएंगी सलमान खान की हीरोइन, अधूरी है अब तक ये ख्वाहिश

बैसाखियों' के साथ Holi मनाएंगी सलमान खान की हीरोइन, अधूरी है अब तक ये ख्वाहिश




होली के त्योहार का क्रेज बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब देखने को मिलता है। इसका अंदाजा आप सलमान खान की को-स्टार एक्ट्रेस सई मांजरेकर के जरिए लगा सकते हैं, ...और पढ़ें





 होली हो और हुड़दंग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। ‘दबंग 3’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘मेजर’फिल्मों की अभिनेत्री सई मांजरेकर का पैर भले ही फ्रैक्चर है, लेकिन वह जमकर मनाएंगी होली...
होली हो और हुड़दंग

सलमन खान के साथ फिल्म दबंग 3 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री सई मांजरेकर किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद होने के बावजूद वह होली के लिए उत्साहित हैं और कहती हैं-





इस साल की होली भले ही बैसाखियों के साथ, लेकिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर मनाऊंगी। यह मेरा पसंदीदा त्योहार है और मैं बैसाखियों के सहारे ही सही, लेकिन मैं अपने दोस्तों की बिल्डिंग में जाऊंगी, गुलाल से होली खेलूंगी, समोसे और जलेबी खाऊंगी।




बचपन से हमारा यही रूटीन रहा है और आगे भी ऐसे ही होली मनती रहेगी। होली की शुरुआत एक दिन पहले होलिका दहन से होती है। मम्मी होलिका के चारों तरफ परिक्रमा करती हैं। होली दहन के बाद एकदूसरे को हल्का सा रंग भी लगाते है।

नहीं पसंद ये रंग

सई कहती हैं- रंगों में मुझे पीला, नीला, सिल्वर रंग पसंद नहीं हैं, क्योंकि उन्हें निकालने में बहुत समय लगता है और अगर रंग न निकले, तो इंसान एलियन सा दिखने लगता है। मुझे सिर्फ गुलाल पसंद है, लेकिन मेरे दोस्त बहुत शरारती हैं।




वे हर बार अजीब से गहरे रंग ले आते हैं, जो कई दिनों तक नहीं निकलते। एक-एक को निशाना बनाकर वही रंग लगाते हैं। पसंद तो मुझे गुलाल है, लेकिन खेलना आखिर में पीला, हरा, सिल्वर और बैंगनी रंग से ही पड़ता है। हालांकि मैं सबसे यही कहूंगी कि पक्के रंग और पानी के गुब्बारों से होली न खेलें।

शूटिंग के दौरान की होली की अधूरी ख्वाहिश

शूटिंग के दौरान की होली का जिक्र करते हुए आगे सई कहती हैं- कभी सेट पर होली वाले दिन होली खेलने का मौका तो नहीं मिला है। लेकिन मेरी फिल्म औरों में कहां दम था में होली का एक सीन था। जितना मजा होली खेलने में आता है, उतना ही कठिन होली का सीन शूट करना होता है।




हर रीटेक के बाद गाल पर फिर से ताजा रंग लगाना पड़ता था, जल्दी-जल्दी तैयार होना पड़ता था, तो थोड़ी भागदौड़ हो जाती थी। लेकिन टेक्स के दौरान हमने खूब मजा किया था। हम रंग लगाते, फिर साफ करते, फिर दोबारा रंग लगाते। अब सोचती हूं, तो मजेदार लगता है, लेकिन उस वक्त लगता था ये कैसे ठीक से होगा।

कोई गिला-शिकवा नहीं

होली को गिले-शिकवे दूर करने का मौका भी माना जाता है। हालांकि सई को कभी किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं रहा है। वह आगे कहती हैं कि मैं ऐसी नहीं हूं कि दिल में किसी को बातों को रखूं। अगर कोई परेशानी होती है, तो मैं तुरंत दोस्तों या सामने वाले से बात करके सुलझा लेती हूं।


हां, फिल्मों जैसा एक सपना जरूर होता है कि होली पर झगड़ा हो और रंग लगाते ही सब ठीक हो जाए, ये थोड़ा फिल्मी है, लेकिन मजेदार है। हालांकि वैसा भी कुछ नहीं हुआ है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]