Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तलाक की खबरों के बीच Vijay Thalapathy के बेटे ने उन्हें इंस्टा पर किया अनफॉलो? पत्नी ने लगाया अफेयर का आरोप

तलाक की खबरों के बीच Vijay Thalapathy के बेटे ने उन्हें इंस्टा पर किया अनफॉलो? पत्नी ने लगाया अफेयर का आरोप



थलपति विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद परिवार सुर्खियों में है। इन खबरों के बीच, उनके बेटे जेसन सं ...और पढ़ें





 बीते दिनों खबर आई थी कि थलपति विजय (Thalapathy) की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। किसी भी एक्टर के बारे में ऐसी अफवाह पहले से ही फैलने लग जाती है क्योंकि फैंस डिटेक्टिव की तरह उनका सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं।


लेटेस्ट ध्यान थलपति विजय के बेटे जेसन की ओर है जिनके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने तलाक की खबरों के बीच अपने पिता थलपति विजय के अनफॉलो कर दिया है। जेसन पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबर

खबरों के मुताबिक, जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिसकी खबर फैंस के बीच तेजी से फैल गई। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जेसन ने शायद कभी विजय के अकाउंट को फॉलो ही नहीं किया था। इससे इस बात पर असपष्टता बनी हुई है कि जेसन ने इस खबर के बाद अनफॉलो किया है या कभी फॉलो ही नहीं कर रहे थे। तलाक की खबर फैलने के बाद लोगों ने इस पर ध्यान दिया।



याचिका में क्या लगाया गया आरोप?

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम से जुड़े तलाक के दावों के बाद से यह परिवार मीडिया की सुर्खियों में है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में एक्टर और राजनेता पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। वहीं फैंस का मानना है कि विजय तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं। हालांकि ये सिर्फ अफवाह हैं इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।


संगीता श्रीलंकाई तमिल ऑरिजन से हैं और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी हैं। साल 1999 में उन्होंने विजय से शादी की। शादी से पहले, वह एक ब्रिटिश नागरिक थीं, जिनके पारिवारिक मूल श्रीलंका में थे, जहां उनके पिता एक बिजनेसमैन थे जो बाद में यूके में बस गए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]