'जिन्होंने फिल्म देखी, वो बेवकूफ...', Dhurandhar 2 को 'प्रोपेगेंडा' बताने पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को प्रोपेगेंडा बताने पर निर्देशक प्रियदर्शन ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म की सफलता पर भी हैरानी ...और पढ़ें

धुरंधर 2 पर प्रियदर्शन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर प्रियदर्शन का रिएक्शन
आदित्य धर के मेंटर रह चुके हैं भूत बंगला के डायरेक्टर
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई से रच रही इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) तारीफों के साथ-साथ आलोचना भी झेल रहा है। कुछ लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही धुरंधर 2 को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने इसे प्रोपेगेंडा बताने पर चुप्पी तोड़ी है।
धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर क्या बोले प्रियदर्शन?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया कि भारत ने धुरंधर और धुरंधर 2 को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, "प्रोपेगेंडा जैसा कुछ नहीं है। आप तो बस लोगों के सामने सच ला रहे हैं। जब पूरे भारत ने इसे स्वीकार किया है तो कुछ लोगों की राय क्यों मायने रखती है?"
फिल्म की सफलता पर बोले प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 की सफलता का जिक्र करते हुए अपनी बात को समझाया। उन्होंने कहा, "भारत ने इसे देखा और स्वीकार किया है। इससे बड़ी हिट्स और कोई नहीं हैं। क्या आपको लगता है कि जिन लोगों ने फिल्म देखी है, वे बेवकूफ हैं? यह लोगों की राय है, इसे उन्हीं पर छोड़ दीजिए। इसका विरोध मत कीजिए। इसे भूल जाइए। उसने कामयाबी हासिल कर ली है।"

बता दें कि प्रियदर्शन, धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर के मेंटर रह चुके हैं। आदित्य ने प्रियदर्शन की कई फिल्मों में उन्हें असिस्ट किया था। आदित्य की सफलता पर मेंटर प्रियदर्शन काफी खुश हैं।
प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म
प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से वह डेढ़ दशक के बाद अक्षय कुमार के साथ वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, दिवंगत अभिनेता इसरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
इसके अलावा प्रियदर्शन सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म हैवान (Haiwan) पर भी काम कर रहे हैं। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Post A Comment
No comments :